जगतपुर झील में प्रवासी व देसी पक्षियों की विविधता कायम

Updated at : 10 Feb 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
जगतपुर झील में प्रवासी व देसी पक्षियों की विविधता कायम

एशियन वाटरबर्ड सेंसस यानी पक्षी गणना कार्य जारी

विज्ञापन

जिले में वन विभाग की ओर से एशियन वाटरबर्ड सेंसस यानी पक्षी गणना कार्य जारी है. सोमवार को नवगछिया के जगतपुर झील में टीएमबीयू के जंतु विज्ञान विभाग के प्रो डीएन चौधरी के नेतृत्व में गणना पूरी की गयी. उन्होंने बताया कि जगतपुर झील में प्रवासी व देसी पक्षियों की विविधता कायम है. प्रवासी पक्षियों में ऑस्प्रे, बूटेड इगल, फॉल्कॉन, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, गार्गेनी व देसी पक्षियों में पनकौआ, लोहा सारंग, छोटी व बड़ी सिल्ही जैसे पक्षी हैं. करीब 500 से अधिक संख्या में पक्षी दिखे. इस झील में पक्षियों के अनुकूल जलवायु, जल की उपलब्धता, भोजन की प्रचुरता व सुरक्षा है. समय-समय पर झील में जमा जलकुंभियों की सफाई की जरूरत है. यह झील बर्डिंग साइट के रूप में विकसित हो सकता है. सर्वेक्षण के दौरान राहुल, जय, दिव्यांशु व निवेदिता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन