bhagalpur news. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन नौ जुलाई तक

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन नौ जुलाई तक

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों के असाधारण और अनुकरणीय कार्य को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा की है.

विज्ञापन

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों के असाधारण और अनुकरणीय कार्य को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की घोषणा की है. पुरस्कार के लिए नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://www.awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन होगा. नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि नौ जुलाई है. चयनित पुरस्कार विजेताओं को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर नयी दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिलेगा. इस बाबत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से अनुरोध किया गया है कि वह इस प्रतिष्ठित पहल में अपने पात्र संकाय सदस्यों की भागीदारी को बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं. इसे लेकर यूजीसी के सचिव प्रो मनीष जोशी ने कुलपति व कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेजा है. इन श्रेणियों में किया जायेगा आवेदन

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, गणित, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, फार्मेसी, कला, सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषाएं, कानूनी अध्ययन, वाणिज्य, प्रबंधन आदि.

कुलपति, निदेशक व प्रधानाचार्य आवेदन के पात्र नहीं

यह पुरस्कार भारत के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों के सभी संकाय सदस्यों के लिए खुला है. इसके लिए शर्तें रखी गयी हैं. नामित व्यक्ति नियमित संकाय का सदस्य होना चाहिए. पॉलिटेक्निक या स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम पांच वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव होना चाहिए. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि तक आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. कुलपति, निदेशक, प्रधानाचार्य (नियमित या स्थानापन्न) आवेदन करने के पात्र नहीं हैं. हालांकि, ऐसे व्यक्ति जो पहले ऐसे पदों पर रह चुके हैं और 55 वर्ष से कम आयु के हैं और अभी भी सक्रिय सेवा में हैं, वे पात्र हैं. पूर्व में एनएटी पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति आवेदन करने के पात्र नहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन