ePaper

bhagalpur news. भीखनपुर में एक अवैध क्लिनिक पकड़ाया, संचालक फरार, जांच दल ने किया सील

Updated at : 26 Feb 2026 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. भीखनपुर में एक अवैध क्लिनिक पकड़ाया, संचालक फरार, जांच दल ने किया सील

जिले में अवैध क्लिनिक व स्वास्थ्य केंद्र को पकड़ने का अभियान जारी है. इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित जांच दल ने भीखनपुर में एक अवैध क्लिनिक में छापेमारी की.

विज्ञापन

जिले में अवैध क्लिनिक व स्वास्थ्य केंद्र को पकड़ने का अभियान जारी है. इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित जांच दल ने भीखनपुर में एक अवैध क्लिनिक में छापेमारी की. जांच दल आने की सूचना पहले मिलने पर संचालक फरार हो गया. यहां जांच के दौरान एक दिन पहले रजिस्टर में मरीजों की इंट्री मिली, तो फ्रिज में रखी एक्सपायर दवा बड़ी मात्रा में मिली. यह क्लिनिक बेनाम चल रहा था. जांच दल ने इस क्लिनिक को सील करके आगे की कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को सौंप दी. टीम का नेतृत्व सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार कर रहे थे. आशुतोष कुमार ने बताया कि यह क्लिनिक बिना नाम का चल रहा था. यहां कोई बोर्ड नहीं था. न ही चिकित्सक थे और न ही कोई नर्स. केवल एक रिसेप्शनिस्ट थी, जो टीम के पहुंचने पर पीछे के रास्ते से भाग निकली. यहां गंभीर अनियमितताएं मिली. अधिकतर मिली दवाइयां एक्सपायर थीं. क्लिनिक में स्लाइन लगा हुआ मिला. मरीजों को लिखी गयी पर्ची भी मिली. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले यहां मां दुर्गा पॉली क्लिनिक के नाम से मरीजों का इलाज होता था. पर्ची में डॉ प्रीति कुमारी, डॉ नीतीश कुमार और डॉ अरविंद कुमार का नाम भी मिला. हालांकि यहां कोई चिकित्सक व नर्स मौके पर नहीं मिले. डॉ राजू ने बताया कि अवैध क्लिनिक व झोलाछाप चिकित्सकों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन