कोरोना से जंग के साथ अर्थव्यवस्था को भी दें अहमियत

Updated at : 28 Apr 2020 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना से जंग के साथ अर्थव्यवस्था को भी दें अहमियत

वैश्विक महामारी कोरोना संकट को लेकर देश में लागू लॉकडाउन के खत्म होने में अब एक सप्ताह बचा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार को मौजूदा हालात की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस चर्चा में बिहार समेत नौ […]

विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना संकट को लेकर देश में लागू लॉकडाउन के खत्म होने में अब एक सप्ताह बचा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार को मौजूदा हालात की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस चर्चा में बिहार समेत नौ राज्यों के सीएम ने अपने विचार रखे. बैठक में अधिकांश मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन तीन मई के बाद भी आगे बढ़ाने की राय दी.

कुछ ने चरणबद्ध ढंग से ढील का सुझाव दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोरोना से जंग के साथ ही हमें अर्थव्यवस्था पर भी फोकस करना होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि देशव्यापी लॉकडाउन को कोरोना हॉटस्पॉट को छोड़ कर संक्रमण मुक्त क्षेत्रों से तीन मई के बाद चरणबद्ध तरीके से उठाया जा सकता है. हालांकि, जिन राज्यों में हालात ठीक हैं, वहां जिलावार रियायत देने पर विचार किया जा सकता है़ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री ने राज्यों को यह भी सुझाव दिया कि वे अपनी नीति तैयार करें कि कैसे रेड, ग्रीन व ऑरेंज जोन को खोलना है.

साथ ही उन्हें रेड जोन को ऑरेंज में और उसके बाद ग्रीन जोन में तब्दील करने पर काम करना चाहिए. राज्यों को लगातार चौकस रहने का सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है. हमें साहसी बनना होगा और आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने वाले सुधारों को लागू करना होगा. मालूम हो कि देश में 40 दिनों का लॉकडाउन लागू है. इसकी शुरुआत 25 मार्च को हुई थी. बाद में इसे तीन मई तक के लिए बढ़ाया गया था.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन