bhagalpur news. आलोक अग्रवाल अध्यक्ष व अमर्त्य बंधुल बने महासचिव

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 1:03 AM

विज्ञापन

इस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन लाजपत पार्क स्थित एक कैफे में हुआ

विज्ञापन

इस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन लाजपत पार्क स्थित एक कैफे में हुआ. इसमें नये अध्यक्ष आलोक अग्रवाल व महासचिव अमर्त्य बंधुल ने पदस्थापन किया. बिहार बाल श्रमिक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कान्त मिश्रा मुख्य अतिथि थे. कार्यक्रम की शुरुआत में बहिर्गामी अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों तथा अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने व्यापारिक तथा उद्यमियों के हित में मजबूत व्यापारिक संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया तथा बताया कि पिछले तीन वर्षों में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने स्थानीय उद्यमियों के लिए तत्परता से आवाज उठायी. पीआरओ सुमित जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया. बहिर्गामी महासचिव राजीव प्रदीप ने पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल पर रिपोर्ट प्रस्तुत किया. बताया कि संस्था ने विगत कार्यकाल में लगातार बैठक की. विभिन्न विभागों के कार्यक्रम में शिरकत की और नये सदस्य जोड़ने पर भी जोर दिया. राजीव कान्त मिश्रा मुख्य ने नये अध्यक्ष आलोक अग्रवाल तथा महासचिव अमर्त्य बंधुल का पदस्थापन किया. आलोक अग्रवाल ने अपने अभिभाषण में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना 1981 में हुई थी और दिवंगत मोदनारायण दास तथा दिवंगत मुकुटधारी अग्रवाल इसके संस्थापक अध्यक्ष तथा महासचिव थे. एसोसिएशन द्वारा दोमासिक पत्रिका इबिया न्यूजलेटर” के प्रथम अंक का विमोचन मंच पर उपस्थित अतिथियों तथा संपादक दीपक सुल्तानिया द्वारा किया गया. अतिथियों में सेलिना श्री ज्ञान, प्रिया सोनी, पुनीत चौधरी, रुपाली, पुष्पम, नीलम अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया. नए महासचिव अमर्त्य बंधुल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर रूपेश बैद, रोहन साह, ओपी सिंह, डाॅ मनोज मीता, सद्दाम सलीम, अखिलेश कुमार, विकास झुनझुनवाला, अजय कनोडिय आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन