bhagalpur news. नर्स पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नर्स पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

पत्नी के कथित प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक कनीय अभियंता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है

विज्ञापन

पत्नी के कथित प्रेम संबंध का विरोध करने पर एक कनीय अभियंता के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित अभियंता ने मायागंज अस्पताल में कार्यरत एक डाटा ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज शिकायत के अनुसार, कनीय अभियंता की पत्नी मायागंज अस्पताल में ए ग्रेड नर्स के पद पर कार्यरत है. अभियंता का आरोप है कि उनकी पत्नी का पिछले तीन वर्षों से अस्पताल में ही कार्यरत एक डाटा ऑपरेटर के साथ संबंध है. जब भी वह इसका विरोध करते हैं, तब कथित तौर पर उनकी पत्नी और उक्त डाटा ऑपरेटर मिलकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं. पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि डाटा ऑपरेटर ने पिस्तौल दिखाकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद उन्होंने बरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन