bhagalpur news कार्यकर्ता की पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एबीवीपी का आज से विवि में आंदोलन

टीएनबी कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सह कॉलेज के छात्र सुमित कुमार की पिटाई मामले में अबतक नहीं हुई कार्रवाई व विवि में छात्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार से परिषद की ओर से आंदोलन किया जायेगा.
टीएनबी कॉलेज परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सह कॉलेज के छात्र सुमित कुमार की पिटाई मामले में अबतक नहीं हुई कार्रवाई व विवि में छात्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार से परिषद की ओर से आंदोलन किया जायेगा. इसे लेकर हड़िया पट्टी स्थित कार्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गयी. परिषद के प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे ने कहा कि पूर्व में विवि प्रशासन को शैक्षणिक अराजकता व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी, लेकिन अबतक कोई फैसला नहीं आया. कहा कि टीएनबी कॉलेज कैंपस में 17 जनवरी को मारपीट की घटना में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं घायल हो गये थे. पूरे मामले को लेकर विवि प्रशासन ने कमेटी बनायी थी, लेकिन मामले में अबतक ना तो कोई रिपोर्ट आयी और ना ही कार्रवाई हुई. पीजी हॉस्टलों में आज भी अवैध रूप से बाहरी लोग रह रहे हैं. कहा कि सरकार की योजना के बाद भी एससी-एसटी छात्र एवं सभी वर्गों की छात्राओं का निशुल्क नामांकन विवि में नहीं लिया जा रहा है. दूसरी तरफ पीजी विभाग एवं कॉलेजों में शौचालय एवं पेयजल की व्याप्त कमी है. जिससे विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है. वहीं, विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख हैप्पी आनंद ने कहा कि पेट परीक्षा में हुए धांधली की प्रमुखता से जांच कर अविलंब दोषियों पर कार्रवाई की जाये. साथ ही छात्र नेता ने आरोप लगाया कि गेस्ट फैकल्टी के फार्म के लिए सात दिन का समय दिया गया. जबकि देश के अन्य विश्वविद्यालय से फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी आते हैं, लेकिन उनको अवसर नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर मुक्ता सिंह, जिला संयोजक रोहित सिंह, नगर मंत्री शिवसागर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




