विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप ने विवि में किया प्रदर्शन

Updated at : 06 May 2024 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर अभाविप ने विवि में किया प्रदर्शन

टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. आंदोलित छात्रों ने कुलपति कार्यालय व परीक्षा विभाग जाने का भी प्रयास किया. विवि प्रशासन के विरोध में कई जगहों पर पोस्टर भी चिपकाया. विद्यार्थी अपने हाथों में कुलपति व विवि अधिकारियों के विरोध में तख्तियां रखे हुए थे. इस दौरान आंदोलित छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिषद के प्रदेश सह मंत्री हैप्पी आनंद भारद्वाज व जिला संयोजक रोहित राज ने कहा कि विवि में छात्राओं व एससी-एसटी छात्राओं का निशुल्क नामांकन नहीं हो रहा है. छात्र नेताओं ने विवि में गैर सृजित पदों पर अधिकारी की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया. छात्र नेता कुणाल पाण्डेय ने कहा कि स्नातक के सभी पार्ट में विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित कर दिया गया है. ————————— जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर करेंगे विवि में तालाबंदी मामले को लेकर कुलपति से मिलने पर सात दिनों में समाधान करने का भरोसा दिया था, लेकिन अबतक ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. स्नातक पार्ट थ्री का अंकपत्र भी छात्रों को नहीं मिल रहा है. छात्र नेता ने कहा कि छात्रों की समस्या का जल्द निवारण नहीं किया जाता है, तो विवि में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जायेगी. वहीं, प्रॉक्टर डॉ अर्चना साह आंदोलित छात्रों को समझाने के लिए मौके पर पहुंची. लेकिन छात्रों ने उनका विरोध किया. इसके बाद विवि थाना की पुलिस भी पहुंची. तब तक मामला शांत हो चुका था. मौके पर सौरव शर्मा, कोमल शर्मा, रोजी सिंह, सनी चौधरी, प्रांजल वाजपेयी, सृष्टि भारती, नीरज, शिवसागर, मयंक, आशीष, प्रत्यूष आनंद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे. ——————————– विवि प्रशासन ने आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ की थाना में शिकायत – टीएमबीयू के प्रॉक्टर डॉ अर्चना साह ने छात्र संगठनों के नाम पर विवि में उपद्रव फैलाने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की लिखित शिकायत विवि थाना में किया है. प्रॉक्टर ने आवेदन में कहा कि एबीवीपी के बैनर तले कुछ बाहरी तत्वों ने विवि कार्यालय आकर उपद्रव किया है. ये सरकारी काम को रोक देते हैं. विवि की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे विवि के छात्र-छात्राओं का काम बाधित हो जाता है. प्रॉक्टर ने कहा कि 30 अप्रैल व अब छह मई को उनलोगों ने विवि में उपद्रव किया. पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन