bhagalpur news. प्रेम विवाह के छह माह बाद युवती की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. प्रेम विवाह के छह माह बाद युवती की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतिका वंदना कुमारी, राजीव गोस्वामी की पत्नी थी.

विज्ञापन

घर से भाग कर प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतिका वंदना कुमारी, राजीव गोस्वामी की पत्नी थी. सबौर थाना क्षेत्र के इंगलिश के रहने वाले मृतिका के पिता श्याम कुमार यादव ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि वंदना कुमारी ने करीब छह माह पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी बताती थी कि कुछ दिन के बाद से ही बेटी के साथ पति राजीव गोस्वामी मारपीट करता था. दो अप्रैल को भी अपने भाई को फोन कर बहन वंदना कुमारी ने बताया था कि पति अपने मायके से पैसे लाने की मांग करता है. दूसरी तरफ विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनाव की स्थिति थी. दोनों युवक-युवती अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे. ऐसे में परिवार और समाज में इस रिश्ते को लेकर विरोध था. युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मायके पक्ष के लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. परिजनों का कहना कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है. वहीं, ससुराल पक्ष की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पायेगा. हालांकि पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन