bhagalpur news. आयोग से टीएमबीयू को मिले एक शिक्षक का अनुभव प्रमाण पत्र संदिग्ध

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. आयोग से टीएमबीयू को मिले एक शिक्षक का अनुभव प्रमाण पत्र संदिग्ध

बिहार राज्य विवि सेवा आयोग से टीएमबीयू के लिए राजनीति विज्ञान में चयनित शिक्षकाें में एक का अनुभव प्रमाणपत्र संदिग्ध बताया जा रहा है

विज्ञापन

बिहार राज्य विवि सेवा आयोग से टीएमबीयू के लिए राजनीति विज्ञान में चयनित शिक्षकाें में एक का अनुभव प्रमाणपत्र संदिग्ध बताया जा रहा है. विवि की कमेटी इसकी जांच कर रही है. उक्त चयनित शिक्षक का अनुभव प्रमाणपत्र टीएमबीयू के ही एक एफिलिएटेड काॅलेज से जारी किया गया है. बताया जा रहा कि जिस अवधि में शिक्षक का अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया गया है. उस अवधि में संबंधित काॅलेज काे विवि से एफिलिएशन प्राप्त नहीं था. सूत्रों के अनुसार बिना एफिलिएशन वाला काॅलेज इस तरह के प्रमाणपत्र जारी नहीं कर सकता है. ऐसे में संबंधित शिक्षक का चयन प्रभावित हो सकता है. वहीं, जांच कमेटी के संयाेजक डाॅ एसी घाेष ने कहा कि कमेटी दस्तावेजों की जांच कर रही है. दस्तावेज से ही तय हाेगा कि प्रमाणपत्र सही माना जाये या नहीं. हालांकि, संबंधित काॅलेज काे एफिलिएशन नहीं था, लेकिन शिक्षक वहां नियमित थे.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन