bhagalpur news. शहर का एक स्कूल अब गांव में होगा संचालित

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. शहर का एक स्कूल अब गांव में होगा संचालित

भागलपुर शहर का अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय पल्स टू हाइस्कूल अब शाहकुंड के कस्बा खेरही पंचायत से संचालित होगा

विज्ञापन

भागलपुर

भागलपुर शहर का अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय पल्स टू हाइस्कूल अब शाहकुंड के कस्बा खेरही पंचायत से संचालित होगा. स्कूल शिफ्टिंग की तैयारी पूरी कर ली गयी है. एक सप्ताह के अंदर विद्यालय को खेरही गांव स्थित नवनिर्मित भवन में संचालित होगा.

शहर में इस स्कूल का इतिहास 35 वर्ष पुराना रहा है. वर्ष 1990 के दशक की शुरुआती सालों में इस विद्यालय की स्थापना की गयी थी. पहले यह विद्यालय जिला स्कूल से संचालित किया गया. कुछ दिनों बाद ही इसे लालकोठी स्थित एक किराये के मकान से संचालित किया जाने लगा. वर्ष 2011 में इस विद्यालय को खिरनी घाट स्थित नवस्थापित जिला स्कूल में संचालित किया जाने लगा. वर्तमान में नवस्थापित जिला स्कूल में शैक्षणिक कार्य किया जाता है, तो डायट भवन में छात्रावास बनाया गया है.

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नवनिर्मित भवन

शाहकुंड खेरही कस्बा गांव प्रखंड मुख्यालय से सटा गांव है. यहां पर करीब 34 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय भवन बनाया गया है. यहां पर स्मार्ट क्लासेस, अत्याधुनिक प्रयोगशाला, खेल मैदान, बेहतर आवासीय सुविधा आदि है.

कक्षा छह से 12 तक की होगी है पढ़ाई

स्कूल में कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. छह से दसवीं कक्षा तक प्रत्येक कक्षा में 40 सीट व 11वीं और 12वीं में कुल 360 सीट है. वर्तमान में इस विद्यालय में प्रधानाध्यापिका खुशबू कुमारी समेत कुल 17 शिक्षक हैं.

एक सप्ताह के अंदर होगा शिफ्ट

अनुमंडल पिछड़ा, अति पिछड़ा कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी ने बताया कि शिफ्टिंग को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देशन में एक सप्ताह के अंदर विद्यालय को शाहकुंड स्थित नये भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. जहां छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन