Bhagalpur news विखंडित प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा स्थापित

Updated at : 01 May 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news विखंडित प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा स्थापित

सन्हौला शिव शक्ति मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को विखंडित कर दिया था. 190 दिनों बाद बुधवार को अक्षय तृतीया पर उसी जगह नयी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी.

विज्ञापन

सन्हौला शिव शक्ति मंदिर में असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को विखंडित कर दिया था. 190 दिनों बाद बुधवार को अक्षय तृतीया पर उसी जगह नयी प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. मौके पर 24 घंटे का हरे राम संकीर्तन व भंडारा हुआ.मंत्रोचार कर पुराने वेदी पर दुर्गा माता, श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता व राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी. मौके पर मंदिर कमेटी के सचिव शंकर प्रसाद शर्मा, दमन सिंह, तुलसी साह, डॉ प्रवीण कुमार, सेविका पूनम देवी, कमेटी के सदस्य व सन्हौला बाजार के ग्रामीण उपस्थित थे.

प्राण-प्रतिष्ठा पूजा में पंडित हिमांशु झा व आचार्य गोरेलाल झा ने भाग लिया. 19 अक्टूबर 2024 की रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में घुस कर दो मंजिल और तीन मंजिल पर स्थित आधा दर्जन प्रतिमाओं को विखंडित कर दिया था. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम, थाना के आगे प्रदर्शन कर पथराव किया. पुलिस की लाठी चार्ज के साथ सन्हौला में काफी हंगामा हुआ था. मुख्य आरोपित पलवा गांव के मो सहवाज को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इस घटना में दर्जनों लोगों पर मुकदमा पुलिस ने किया था.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम चलाया

सन्हौला मादरगंज पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलो पंचायत, चलो वार्ड कार्यक्रम किया. अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार कुशवाहा व नेतृत्व शिवदानी पटेल ने किया. मंच संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी शालीग्राम पासवान ने किया. मौके पर कांग्रेस कमेटी के सदस्य विपिन बिहारी यादव, इंटेक के जिलाध्यक्ष रवि कुमार, युवा कांग्रेस प्रवक्ता विकास सिंह उपस्थित थे. बिपिन यादव ने कहा कि देश की जनता भाजपा की सरकार से त्रस्त है. महंगाई आसमान पर है. पंचायत और प्रखंड स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार है. कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद कर रही है. पंचायत और वार्ड स्तर पर काफी जनसमस्या है. इंदिरा आवास योजना में जनप्रतिनिधि जनता को लूट रहे हैं. कांग्रेस पार्टी पंचायत स्तर पर जनता की हित के लिए जन आंदोलन करेगी. मौके पर मनोज कुमार मंडल, नीलबरन महतो, अजय महतो, वरुण कुमार मंडल, बालमुकुंद मंडल व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन