Bhagalpur News: झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश के शिकार चार वर्षीय बच्चे की मौत

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 06 Sep 2025 1:05 AM

विज्ञापन

झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश के शिकार चार वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन

कहलगांव.

रसलपुर थाना क्षेत्र के भोलसर पूरब टोला गांव में जहरीले सांप के काटने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक बच्चे की पहचान अश्वनी कुमार शाह के चार वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. घटना के समय बच्चा घर में दीवार से सटे हुए बैठा था. दीवार से निकल कर सर्प ने डंस लिया. परिजन उसे भगवती मंदिर एवं झाड़ फूंक करने वाले के पास लेकर चले गये.

बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल ले जाया गया. जहां उसे मृत करार दे दिया गया. परिजनों ने सांप को पकड़ कर रखा है. घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है. अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी कुंती कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, मौत के बाद बच्चे के परिजन गांव के एक व्यक्ति पर जादू-टोना का आरोप लगाते हुए उलझ गये. सूचना पर पहुंची रसलपुर पुलिस ने मामले को नियंत्रण में किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन