bhagalpur news. जेएनयू में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए डॉ मयंक वत्स

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया एस काउंटर टेररिज्म स्ट्रैटेजी अमृत काल इमर्जिंग ट्रेड एंड सिक्योरिटी डाइमेंशन विषय पर टीएमबीयू के सबौर महाविद्यालय सबौर के शिक्षक डॉ मयंक वत्स ने जेएनयू में अपने शोध आलेख को प्रस्तुत किया

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया एस काउंटर टेररिज्म स्ट्रैटेजी अमृत काल इमर्जिंग ट्रेड एंड सिक्योरिटी डाइमेंशन विषय पर टीएमबीयू के सबौर महाविद्यालय सबौर के शिक्षक डॉ मयंक वत्स ने जेएनयू में अपने शोध आलेख को प्रस्तुत किया. सेंटर फॉर इंटरनेशनल पॉलिटिक्स ऑर्गेनाइजेशन एंड डिपार्टमेंट्स के प्रो डाॅ प्रशांत साहू की अध्यक्षता में कार्यक्रम संचालित किया गया. राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य सचिव के रूप में पद्मश्री प्रकाश सिंह, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश, असम एवं महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल, पूर्व अध्यक्ष नेशनल कमीशन माइनॉरिटी सरदार इकबाल सिंह एवं अशोक कुमार पूर्व डीजीपी उत्तराखंड एवं वर्तमान कुलपति राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय नितिन कोहली, एबीएस अध्यक्ष, सीमा जागरण मंच सभी मंच पर मंचासीन थे. सेमिनार में आये भारत से सभी विद्वानों ने डॉ मयंक वत्स के द्वारा प्रस्तुत आलेख के संबंध में आतंकवाद से जूझने के विभिन्न पहलुओं एवं निवारण के तरीके और अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा आतंकवाद निरोधी प्रहार अधिनियम एवं अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी अधिनियमों पर विस्तार से चर्चा की. भारत के तमाम मुख्य विश्वविद्यालय से शिक्षाविद, वरिष्ठ पूर्व अधिकारी एवं शोधार्थियों, रिसर्च स्कॉलर्स एवं प्रोफेसर इसके अलावा कई विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने हिस्सा लिया. इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नाज प्रवीण एवं प्रधान सहायक राकेश ठाकुर आदि ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन