बिहार कृषि विवि : नियुक्ति में गड़बड़ी, पूर्व वीसी व जदयू विधायक मेवालाल पर प्राथमिकी दर्ज

सबौर (भागलपुर) : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी के मामले में विवि के पूर्व कुलपति डॉ मेवालाल चौधरी और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मेवालाल चौधरी वर्तमान में मुंगेर जिले के तारापुर के जदयू विधायक हैं. राज्यपाल के अादेश पर वर्तमान कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने सबौर […]
सबौर (भागलपुर) : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी के मामले में विवि के पूर्व कुलपति डॉ मेवालाल चौधरी और अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मेवालाल चौधरी वर्तमान में मुंगेर जिले के तारापुर के जदयू विधायक हैं. राज्यपाल के अादेश पर वर्तमान कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने सबौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था. केस के सूचक बीएयू के रजिस्ट्रार अशोक कुमार हैं. कांड का अनुसंधानकर्ता डीएसपी मुख्यालय रमेश कुमार हैं.
इसके साथ ही तिलका मांझी भागलपुर विवि के दो लोग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं. पुलिस यह भी जांच कर सकती है कि नियुक्त हुए कुछ अभ्यर्थियों की पहुंच की कड़ी कहां-कहां से जुड़ी है. इस जांच के दायरे में कई लोग आ सकते हैं.
राजनीति के तहत फंसाया जा रहा : डॉ मेवालाल
वीसी के पद से रिटायर होने के बाद बने विधायक
क्या है मामला…
कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में तत्कालीन कुलपति और नियुक्ति कमेटी के अध्यक्ष डॉ मेवालाल चौधरी को मुख्य रूप से दोषी ठहराया था और कानूनी कार्रवाई करने की अनुशंसा की. जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने बीएयू के कुलपति को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस निर्देश के बाद कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने कानूनी सलाह लेकर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन थाने को दिया. अब गेंद पुलिस के पाले में है. हालांकि हाइप्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस भी इस मामले में काफी सतर्कता बरत रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




