शिक्षिका का बैग छीन झपटमार फरार
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

अपराध. पीरपैंती में एसबीआइ से पैसे निकाल कर घर जा रही शिक्षिका घायल शिक्षिका इलाज के लिए भागलपुर रेफर पीरपैंती : पीरपैंती एसबीआइ से पैसा निकाल कर घर जा रही प्रावि लक्ष्मण टोला की शिक्षिका सुचित्रा देवी का बैग छीन कर दो बाइक सवार फरार हो गये. शिक्षिका बुधवार को 11.45 बजे अपने खाता से […]
विज्ञापन
अपराध. पीरपैंती में एसबीआइ से पैसे निकाल कर घर जा रही शिक्षिका
घायल शिक्षिका इलाज के लिए भागलपुर रेफर
पीरपैंती : पीरपैंती एसबीआइ से पैसा निकाल कर घर जा रही प्रावि लक्ष्मण टोला की शिक्षिका सुचित्रा देवी का बैग छीन कर दो बाइक सवार फरार हो गये. शिक्षिका बुधवार को 11.45 बजे अपने खाता से उक्त बैंक से 24 हजार रुपये निकाल कर अपने पति अग्रेश्वर प्रसाद साह के साथ पीरपैंती गोड्डा मार्ग से एनएच 133 पर अपने घर बांका जिला के धोरैया थाना के पटवा गांव जा रही थी.
एकाएक जगदीशपुर के पास बलीटीकर मोड़ पर पीछे से एक बाइक से आ रहे दो युवकों में पीछे बैठे वाले युवक ने शिक्षिका का लेडिज बैग झपट कर भाग निकले. इस क्रम में शिक्षिका सड़क पर गिर बुरी तरह घायल हो गयी. पति ने उसे उठा कर इलाज के लिए पीरपैंती ले गये जहां डॉ रवीश चंद्र मिश्रा ने उपचार कर भागलपुर रेफर कर दिया. इस क्रम में जानकारी पाकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व मो मक्की ने शिक्षिका की सहायता की और पीरपैंती थाना को सूचित किया. सअनि अनील ठाकुर ने शिक्षिका और उसके पति से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना किया. शिक्षिका के पति ने पीरपैंती थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. पीरपैंती से बाराहाट सहित झारखंड के ललमटिया, गोड्डा, देवघर जानेवाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिस पर दिन में तो दूर रात में भी आवाजाही बनी रहती है. इस मार्ग में दिनदहाड़े इस तरह की पहली दुस्साहसिक घटना से आम लोगों में भय व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




