खाद-बीज कारोबारी के यहां आयकर सर्वे

Updated at : 25 Jan 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
खाद-बीज कारोबारी के यहां आयकर सर्वे

भागलपुर/खगड़िया : बैंकों में ज्यादा पैसे जमा करनेवालों पर पहले से ही आयकर विभाग की नजर थी, अब उनकी ओर से जांच शुरू कर दी गयी है. इस दौरान मंगलवार को भागलपुर की आयकर टीम खगड़िया पहुंची. आयकर टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने एसडीओ रोड स्थित खाद-बीज के बड़े कारोबारी कन्हैया ट्रेडिंग का सर्वे […]

विज्ञापन

भागलपुर/खगड़िया : बैंकों में ज्यादा पैसे जमा करनेवालों पर पहले से ही आयकर विभाग की नजर थी, अब उनकी ओर से जांच शुरू कर दी गयी है. इस दौरान मंगलवार को भागलपुर की आयकर टीम खगड़िया पहुंची. आयकर टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने एसडीओ रोड स्थित खाद-बीज के बड़े कारोबारी कन्हैया ट्रेडिंग का सर्वे किया. कारोबारी के खातों को खंगाला. सूत्र की मानें, तो आयकर टीम को बिक्री और खाते में जमा राशि में मिलान नहीं हो रहा है.

लगभग दो करोड़ रुपये से ज्यादा के हिसाब-किताब पर संशय है. सर्वे पूरी होने तक यह राशि बढ़ भी सकती है. आयकर अधिकारी देर रात तक बैंक खातों का फिगर चेक करने में लगे थे. आयकर अधिकारियों ने हिसाब-किताब खंगालने के साथ-साथ कारोबारी से पूछताछ की. इधर, कारोबारी ने बिक्री से संबंधित सारे हिसाब-किताब आयकर टीम को दी है. कारोबारी की ओर से आयकर अधिकारियों को बताया गया है कि बिक्री की राशि बैंक में जमा करायी गयी है.

आयकर सत्यता की जांच करने में जुटे हैं. सर्वे की कार्रवाई में मिले कैश डिपोजिट ट्रांजक्शन पर आगे क्या कार्रवाई होगी, इस संबंध में देर रात तक कोई फाइंडिंग नहीं आयी है. सूत्र की मानें, तो कारोबारी के बिक्री और बैंक खाते से जुड़े कागजातों को लिया गया है. साथ ही कारोबारी से कहा गया है कि बुलाने पर वे क्लीयरिफिकेशन के लिए मुख्यालय आये. इधर, खगड़िया के कारोबारी के खाद-बीज प्रतिष्ठान पर चल रही जांच से इलाके के दूसरे कारोबारियों में हड़कंप मची है. जांच टीम का नेतृत्व आयकर विभाग के सहायक निदेशक (अन्वेषण) डॉ. शिवशंकर यादव कर रहे हैं. टीम में आयकर इंस्पेक्टर प्रसुन्न कुमार सहित खगड़िया के

खाद-बीज कारोबारी…
इंस्पेक्टर मनीष कुमार, आइटीओ नीतीन कुमार, बेगूसराय इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे. मालूम हो कि पहले खगड़िया के महेशखूंट स्थित यूनियन बैंक में भी छानबीन की गयी थी. आयकर अफसरों को सूचना मिली थी कि एक सीमेंट कारोबारी ने कुछ जनधन खातों में 50-50 हजार रुपये विभिन्न तारीख में जमा कराया है.
बिक्री व खाते में जमा राशि में करोड़ों रुपये का नहीं हो रहा है मिलान
आयकर को दो करोड़ से ज्यादा के हिसाब-किताब पर संशय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन