जानें, कौन सी ट्रेन हुई एक महीने के लिये रद्द

भागलपुर : बिहार में लगातार कोहरे का कहर जारी है. कोहरे का प्रभाव यातायात और ट्रेनों पर साफ दिखने को मिल रहा है. सड़क दुर्घटना और ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला जारी है. कोहरे की वजह से दिल्ली -सियालदह और सियालदह- दिल्ली एक्सप्रेस को एक महीने के लिये रद्द कर दिया गया है. जानकारी […]
भागलपुर : बिहार में लगातार कोहरे का कहर जारी है. कोहरे का प्रभाव यातायात और ट्रेनों पर साफ दिखने को मिल रहा है. सड़क दुर्घटना और ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला जारी है. कोहरे की वजह से दिल्ली -सियालदह और सियालदह- दिल्ली एक्सप्रेस को एक महीने के लिये रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक 16 दिलंबर से 17 जनवरी तक इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेन की बुकिंग काउंटर के अलावा इंटरनेट से भी बंद कर दी गयी है. वहीं दूसरी ओर आज भागलपुर आने वाली डाउन से ब्रह्मपुत्र मेल के भी रद्द होने की सूचना मिली है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी में कोई सुधार नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




