JDU MLA गोपाल मंडल ने दो घंटे तक बंद कराया टॉल टैक्स बैरियर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 5:51 AM
भागलपुर :बिहार में गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार की सुबह विक्रमशिला पुल पर टॉल टैक्स बैरियर को बंद करा दिया. विधायक ने टॉल टैक्स बैरियर में लोकल स्टाफ को हटा कर बाहरी स्टाफ को रखने के विरोध में बैरियर को बंद कराया. सुबह लगभग साढ़े दस बजे गाेपालपुर विधायक ने पुल के दोनों तरफ […]
भागलपुर :बिहार में गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने गुरुवार की सुबह विक्रमशिला पुल पर टॉल टैक्स बैरियर को बंद करा दिया. विधायक ने टॉल टैक्स बैरियर में लोकल स्टाफ को हटा कर बाहरी स्टाफ को रखने के विरोध में बैरियर को बंद कराया. सुबह लगभग साढ़े दस बजे गाेपालपुर विधायक ने पुल के दोनों तरफ टॉल टैक्स बैरियर को बंद करा पैसे की वसूली बंद करा दी. ऐसा होते देख टीओपी पर मौजूद पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे. लगभग दो घंटे बाद वापस पुल पर जाकर उन्होंने टॉल टैक्सबैरियर को शुरू कराया. पूरी घटनाक्रम टॉल टैक्स बैरियर में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










