bhagalpur news. बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 20 Feb 2026 9:38 PM

विज्ञापन

भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को दीपनगर स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को दीपनगर स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि ओडिशा के पूर्व विधायक सह संगठन सृजन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी पदों पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक का चयन करके नये सिरे से संगठन को मजबूत किया जायेगा. संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी के बेहतर व सुनहरे भविष्य को गढ़ेगा. राष्ट्रीय व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिहार में संगठन को अधिक गतिशील, धारदार और प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से व्यापक संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत एआइसीसी और पीसीसी पर्यवेक्षकों की निगरानी में संगठन को नयी दिशा देने और मजबूत व जवाबदेह नेतृत्व तैयार करने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस देश में इकलौती पार्टी है, जो जात की नहीं, बल्कि जमात की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कड़ी मेहनत और लाख प्रयास के बाद भी लोग पार्टी की विचारधारा से भटक गये हैं. उन्होंने ईगो त्याग कर पार्टी हित के लिए लोगों को बूथ स्तर पर काम करने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ई परवेज जमाल ने की. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी में संगठन को मजबूत बनाने में संजीवनी का काम करेगा. वहीं एआइसीसी के सदस्य सह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन के लिए सबसे पहले एकजुटता का होना बहुत जरूरी है. पूर्व विधायक अजीत शर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेश मोहन झा, अधिवक्ता आशुतोष राय, डॉ जनार्दन प्रसाद साह, अमित आनंद, मुजफ्फर अहमद, मो कलाम उद्दीन, प्रशांत बनर्जी, डॉ प्रदीप सिंह, राजेश रंजन उर्फ राजू, अनामिका शर्मा, गिरधर राय, महेश राय, गौरव जैन, प्रमोद, मिनाठी, सुमित, सोइन अंसारी, अभय आनंद, राहुल सिंह चौहान, अमित मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन