bhagalpur news. सुनवाई में 75 नोटिस धारकों में 57 पहुंचे

Published by : NISHI RANJAN THAKUR Updated At : 20 Feb 2026 9:46 PM

विज्ञापन

नगर निगम द्वारा विभिन्न मामलों में जारी 75 नोटिसों में से 57 लोग सुनवाई में उपस्थित हुए.

विज्ञापन

नगर निगम द्वारा विभिन्न मामलों में जारी 75 नोटिसों में से 57 लोग सुनवाई में उपस्थित हुए. अनुपस्थित रहने वाले 18 लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं करनेवालों से जुर्माना की वसूली की जायेगी. सुनवाई में मानकों के पालन के बारे में पूछताछ सुनवाई उपनगर आयुक्त आमिर सोहेल, राजेश पासवान व सिटी मैनेजर मो असगर अली के समक्ष 7-8 बिंदुओं पर की गयी. उपस्थित लोगों से पूछा गया कि वे नगर निगम द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं या नहीं. प्रतिष्ठान संचालकों से भवन का स्वीकृत नक्शा, ट्रेड लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली गयी. रेस्टोरेंट संचालकों से कूड़ा निष्पादन की व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता और सड़क पर कचरा फेंकने की स्थिति पर सवाल किये गये. साथ ही यह भी जांच की गयी कि कहीं सड़क या नाले का अतिक्रमण तो नहीं किया गया है. क्लिनिक संचालकों से मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की व्यवस्था, अधिकृत एजेंसी से एग्रीमेंट और फायर सेफ्टी मानकों के पालन के संबंध में भी पूछताछ की गयी. अधिकारियों ने कहा कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. 14 दिन की मोहलत अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि नगर आयुक्त की ओर से नोटिसधारियों को अधिकतम 14 दिनों का समय दिया जायेगा, ताकि वे आवश्यक दस्तावेज और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत कर सके. निर्धारित अवधि के बाद भी सुधार नहीं होने पर दंड लगा कर वसूली की जायेगी. उन्होंने बताया कि वार्ड 17 से 38 तक के कारोबारियों सहित अन्य नोटिसधारियों की सुनवाई की गयी. जो 18 लोग उपस्थित नहीं हुए, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा शनिवार को वार्ड 39 से 51 तक के लोगों की सुनवाई निर्धारित है. निगम प्रशासन ने संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
NISHI RANJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन