बिहार : भागलपुर में बिजली का तार टूटकर घर पर गिरा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में सबौर थाना अंतर्गत सिवायडी गांव में एक घर के बगल से गुजर रहे चार हजार वोल्ट की उच्च शक्ति वाली बिजली की तार अचानक टूटकर गिरने से आज एक ही परिवार के तीन लोगों की करेंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सबौर थाना अध्यक्ष नीरज […]
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले में सबौर थाना अंतर्गत सिवायडी गांव में एक घर के बगल से गुजर रहे चार हजार वोल्ट की उच्च शक्ति वाली बिजली की तार अचानक टूटकर गिरने से आज एक ही परिवार के तीन लोगों की करेंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
सबौर थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि मृतकों में प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी मीना देवी (35) उनका पुत्र मनीष कुमार (22) एवं भतीजा सोनु कुमार सिंह (25) शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि उक्त के टूटकर गिरने से प्रदीप कुमार सिंह के घर में अर्थिंग के जरिये करेंट फैल गया, जिसकी चपेट में सर्वप्रथम मीना देवी आ गयीं और उन्हें बचाने के क्रम में उनका पुत्र मनीष कुमार और और भतीजा सोनु कुमार भी उसकी चपेट में आ गये, जिससे तीनों की करेंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. नीरज ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है.
इस घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हैं. यह पहली बार नहीं है जब बिहार में बिजली करंट लगने के कारण किसी की जान गई हो. पिछले दिनों ही मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में अहले सुबह उच्च शक्ति के बिजली का तार टूट कर झोपड़ी पर गिर जाने से एक ही परिवार की पांच महिलाएं समेत छह लोगों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




