बिहार : कुएं में मिला 2 लोगों का क्षत-विक्षत शव

Updated at : 24 Jan 2016 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : कुएं में मिला 2 लोगों का क्षत-विक्षत शव

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के रसलपुर सहायक थानांतर्गत कुरमा गांव के निकट एक खेत स्थित एक कुएं से पुलिस ने आज दो लोगों के शव बरामद किये. रसलपुर के सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आज बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. उनकी जेब से बरामद कागजात के आधार […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के रसलपुर सहायक थानांतर्गत कुरमा गांव के निकट एक खेत स्थित एक कुएं से पुलिस ने आज दो लोगों के शव बरामद किये. रसलपुर के सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आज बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. उनकी जेब से बरामद कागजात के आधार पर उनके चालक और खलासी होने की संभावना हैं. वाहन लूट के बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया गया होगा.

उन्होंने बताया कि दोेनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर जिला मुख्यालय स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन