Bhagalpur news आग लगने से ज्ञानी दास टोला में 50 घर राख

Updated at : 10 May 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news आग लगने से ज्ञानी दास टोला में 50 घर राख

ज्ञानीदास टोला में शनिवार को दोपहर बाद अचानक लगी आग ने भीषण रूप ले लिया. इस घटना में 50 विस्थापित परिवारों का आशियाने जल कर राख हो गये.

विज्ञापन

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानीदास टोला में शनिवार को दोपहर बाद अचानक लगी आग ने भीषण रूप ले लिया. इस घटना में 50 विस्थापित परिवारों का आशियाने जल कर राख हो गये. यह परिवार पिछले दो-तीन वर्षों से गंगा नदी के कटाव से विस्थापित होकर नदी किनारे अस्थायी झोपड़ियों में रह रहे थे. जानकारी के अनुसार एक विस्थापित परिवार के घर में मछली पकाने के दौरान चूल्हे से निकली चिनगारी ने पास के झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. हवा के तेज होने से आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते योगेन्द्र ठाकुर, ब्रह्मदेव महतो, गुजर महतो, विनोद महतो, प्रीतम ठाकुर, नितेश ठाकुर, मंगल पासवान, बबलू पासवान, सेवक पासवान, गणेश महतो, सुरेन्द्र महतो सहित अन्य कई परिवार के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों व दमकल विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखा बाल्टी और पाइप की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. दमकल विभाग को सूचित किया गया. दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो दर्जन घर पूरी तरह से जलकर राख हो चुके थे.

संपत्ति का भारी नुकसान, राहत की मांग

पीड़ित योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी. घर के बच्चों को किसी तरह सही सलामत निकाल पाये. आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया. घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर व अन्य सामान जल गया. पीड़ित गुजर महतो ने बताया कि आग लगने से मैं बर्बाद हो गया. घर का सारा समान जलकर राख हो गया है. घर से कुछ भी निकाल नहीं पाये. आगजनी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और लोग भयभीत हो गये. घटना की सूचना मिलते ही इस्माईलपुर के जिला पार्षद विपिन कुमार मंडल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. उन्होंने सीओ से तुरंत राहत कार्य शुरू करने की मांग की. उन्होंने पीड़ितों को सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि इन विस्थापित परिवारों को स्थायी पुनर्वास और तत्काल राहत मुहैया कराया जाए, ताकि वह दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सके. पीड़ित परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय है और उन्हें तत्काल राशन, कपड़े, तिरपाल व बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है. उम्मीद है कि जिला प्रशासन शीघ्र राहत शिविर लगा कर इन जरूरतमंदों की मदद करेगा.

अग्नि पीड़ितों से मिले विधायक गोपाल मंडल

नवगछिया रंगरा प्रखंड तीनटंगा दियारा पंचायत के ज्ञानी दास टोला में अग्नि पीड़ितों से विधायक गोपाल मंडल मिले. उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने मौके पर मौजूद पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी पीड़ित परिवारों के लिए जब तक उनकी व्यवस्था नहीं होती है. तब तक कम्युनिटी किचन चलाया जाए. कल सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के साथ तीन-तीन हजार रुपये और सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाने का प्रस्ताव भेजा जायेगा. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष भोला मंडल, मुखिया गणेश मंडल, विधु मंडल, मुन्ना जायसवाल के साथ ग्रामीण मौजूद थे.

पीरपैंती रामनगर में कई घर जलें, लाखों का नुकसान

पीरपैंती गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत रामनगर में भीषण आग लगने से करीब दो दर्जन घर सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग भयावह रूप ले लिया. मुखिया प्रतिनिधि कुंदन यादव ने घटना की सूचना पीरपैंती सीओ काे दी. अग्नि शमन सेवा की छोटी गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची. आग पर काबू नहीं होने से कहलगांव से बड़ी दमकल दो घंटा बाद पहुंच आग पर काबू पाया. घटना के समय सभी घर वाले अपने खेतों में फसल की कटाई करने गये थे. घटना की सूचना पाकर पीरपैंती बीडीओ अभिमन्यु कुमार और सीओ मनोहर कुमार घटना स्थल पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ली. इस घटना में चार गाय, छह बकरी, आभूषण, नकदी, अनाज, कपड़ा, बर्तन, गोदरेज, फ्रिज, सिलाई मशीन सहित घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में करीब एक करोड़ का नुकसान होने की बात बतायी जा रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन