ePaper

bhagalpur news. विभिन्न राज्यों की 40 महिलाएं सम्मानित

Updated at : 24 Aug 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. विभिन्न राज्यों की 40 महिलाएं सम्मानित

40 महिलाओं को किया सम्मानित.

विज्ञापन

-अंग की नारी विभूतियों और अंगिका कवि उचितलाल सिंह की स्मृति में अंग महिला सम्मान समारोह में बोलीं दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ सरोज कुमारअंग जन गण व अंगिका सभा फाउंडेशन की ओर से अंग की नारी विभूतियों और अंगिका कवि उचितलाल सिंह की स्मृति में रविवार को रामेश्वरलाल नोपानी छात्रावास सभागार में अंग महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित बिहार के करीब 12 जिलों की 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया. अंगिका के कवि उचित लाल सिंह की स्मृति में आयोजित पहले स्मारक व्याख्यान माला में दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ सरोज कुमार ने कहा कि महिलाओं के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं. संस्कृति के निर्माण में केवल पुरुषों का ही नहीं है, बल्कि स्त्री पुरुषों का सामूहिक योगदान है. सामूहिक योगदान के बावजूद महिलाओं के योगदानों को सामने नहीं आने दिया जाता है. हमें उनके अधिकारों के लिए उनकी गरिमा के लिए और उनके सम्मान के लिए काम करने की जरूरत है.

उचित लाल सिंह स्मृति व्याख्यान की दूसरी वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की डॉ स्नेह लता नेगी ने भी विचार व्यक्त किए. इन दोनों को भी अंग महिला सम्मान से सम्मानित किया गया. स्वाधीनता सेनानी आशा भारती सहाय को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद समारोह शुरू हुआ. अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल ने कार्यक्रम के महत्व को उजागर किया. वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत एवं संजय सुमन ने कार्यक्रम का संचालन किया. चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राम गोपाल पोद्दार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डॉ शंभू दयाल खेतान, प्रो रतन मंडल ने कार्यक्रम की सराहना की. इसी क्रम में स्मारिका का लोकार्पण किया गया. कमल जायसवाल, अलका सिंह ने भी विचार व्यक्त किया. मौके पर पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ योगेंद्र, गांधीवादी डॉ मनोज मीता, गीतकार राजकुमार, रितेश रंजन, डॉ अमरेंद्र, कथाकार रंजन, मनोज पंडित, सुमना सागर, वरिष्ठ रंगकर्मी शितांशु अरुण, अजेश साहू आदि उपस्थित थे.

इन्हें मिला अंग महिला सम्मान

श्रीलंका से आयीं वरिष्ठ कलाकार पिंकी मेडेवाला, नूतन पांडे, डॉ सरोज कुमार, डॉ आभा चौधरी, पटना से आयीं मधुबनी पेंटिंग कलाकार शालू सिन्हा, प्रेरणा झा, मृणाल, रीना रानी, गुजरात की डॉ ख्याति पुरोहित, सिनीवाली गोयल, डॉ स्नेहलता नेगी, बरखा लकड़ा, रश्मि सिंह, प्रतिभा चौहान, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मीरा झा, मीना तिवारी, रेनू ठाकुर, प्रभा कुमारी, सुमन, मंजूषा कलाकार अनुकृति, डॉ शोभा कुमारी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सबिता देवी, ग्राम दीदी ऊषा सिन्हा, डॉ नसीमा दिलकश, सुप्रिया कुमारी, रितिका पाल, भारती कुमारी, नेहा कुमारी, सरिता सिंह, पुतुल देवी, शशि प्रभा जयसवाल, स्मिता, सुमन कुमारी, मंजरी सिंह, उषा वर्मा, प्रियंका कुमारी, साक्षी, नूतन कुमारी, अनुराधा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन