भागलपुर में फसल बर्बादी के बाद किसानों ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन ने रोका

भागलपुर: बेमौसम बारिश से फसल बरबाद होने से निराश रन्नुचक-मकंदपुर के किसानों ने मंगलवार को रन्नुचक स्थित एसबीआइ शाखा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया. हालांकि मौके पर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल पर किसानों को आत्मदाह करने से रोक लिया गया. आत्मदाह करनेवाले किसानों का कहना था कि एक ओर जहां दो दिन पहले […]
आत्मदाह करनेवाले किसानों का कहना था कि एक ओर जहां दो दिन पहले हुई जोरदार बारिशसे खेत में लगी व खलिहान पर रखी कटी फसल को भारी क्षति हुई है, वहीं उन्हें गाय लेने के लिए लिये गये कर्ज व केसीसी ऋण को लेकर बैंक बार-बार नोटिस भेज रहा था. इस कारण इन किसानों के पास आत्मदाह करने के अलावा कोई चारा नहीं था. बाद में मौके पर पहुंचे डीसीएलआर व जिला कृषि पदाधिकारी के किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा दिये जाने के आश्वासन पर किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया.
इस पर डीसीएलआर और जिला कृषि पदाधिकारी ने सीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार को दो दिन पहले हुई बारिश से रन्नुचक -मकंदपुर पंचायत अंतर्गत सभी गांव में नष्ट हुई फसल का सर्वे तीन दिन के अंदर कराने का निर्देश दिया, ताकि सरकार को किसानों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट भेजी जा सके. इसके बाद किसान माने और अपना आंदोलन समाप्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




