bhagalpur news. 3.50 लाख का प्याऊ गायब, लोगों को परेशानी

Updated at : 19 Apr 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. 3.50 लाख का प्याऊ गायब, लोगों को परेशानी

हबीबपुर नगर पंचायत के करोड़ी बाजार में पिछले वर्ष लगाये गये साढ़े तीन लाख रुपये का प्याऊ गायब हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है

विज्ञापन

भागलपुर

हबीबपुर नगर पंचायत के करोड़ी बाजार में पिछले वर्ष लगाये गये साढ़े तीन लाख रुपये का प्याऊ गायब हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. मालूम हो कि पिछले वर्ष गर्मी को देखते हुये नगर पंचायत हबीबपुर के दसों वार्डों में लोहा के ऐंगल पर पानी टंकी बैठा कर प्याऊ का निर्माण कराया गया, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो. वहीं वार्ड संख्या 2 के करोड़ी बाजार काली स्थान के पास लगा पानी का टंकी गायब है. स्थानिय लोगों ने बताया कि प्याऊ के गायब होने के बाद सिर्फ बोरिंग का मोटर ही बचा है. जिसमें पाइप लगा कर लोग पानी लेते हैं. हमलोगों को पानी भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं जब प्याऊ की गायब होने की जानकारी लेने के लिए नगर पंचायत हबीबपुर के कार्यपालक पदाधिकारी अरशद इमाम से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन