bhagalpur news. भागलपुर सिटी में घर बनाने के लिए 179 लोगों ने उठा लिया एक-एक लाख रुपये, 11 महीने बाद भी शुरू नहीं किया काम

भागलपुर सिटी में 179 लाभुक ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की पहली किस्त लेकर 11 महीने से मौज कर रहे हैं
ब्रजेश, भागलपुर
भागलपुर सिटी में 179 लाभुक ऐसे हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की पहली किस्त लेकर 11 महीने से मौज कर रहे हैं. आवास का निर्माण कार्य शुरू तक नहीं किया है. सभी को पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये मिले हैं. यानी, सभी 179 लाभुक 1.79 करोड़ रुपये लेकर बैठक हुए हैं. नगर आयुक्त को 15 दिनों के अंदर सभी स्वीकृत आवासीय इकाइयों का कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करने का निर्देश मिला, लेकिन इसके 18 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. पैसा उठाने वालों ने न तो घर बनाना शुरू किया है और न ही कार्रवाई की कोई चिंता दिखायी है. इस पर मुख्यालय ने कड़ी आपत्ति जतायी है.एक दिसंबर, 2025 को नगर विकास और आवास विभाग (यूडीएचडी) के अपर सचिव-सह मिशन निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्य प्रारंभ कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये थे. बावजूद दो महीने बाद भी नगर निगम तमाम लाभुकों से घर बनाने का काम शुरू नहीं करा सका है. मुख्यालय के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक देवेंद्र सुमन ने निर्देश दिया कि इसकी समीक्षा कर 15 दिनों के अंदर सभी स्वीकृत आवासीय इकाइयों का कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाये, लेकिन अभी भी मामला ठंडे बस्ते में है.
369 लाभुकों का निर्माण फाउंडेशन तक है अटका सिटी में अप्रैल 2025 में स्वीकृत 548 आवासीय इकाइयों में से 369 लाभुकों ने घर बनाना शुरू किया है. हालांकि, 11 महीने बीतने के बाद भी आवास 50 प्रतिशत निर्माण स्तर तक नहीं पहुंच सका है. अधिकांश लाभुकों का निर्माण कार्य अभी फाउंडेशन स्तर पर ही अटका हुआ है. समय सीमा के मुकाबले काम की रफ्तार काफी कम बतायी जा रही है.प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की स्थिति
भागलपुर नगर निगम :
स्वीकृत आवास : 548फाउंडेशन : 369
अबतक काम शुरू नहीं : 179स्वीकृति वर्ष : अप्रैल, 2025
स्वीकृत राशि : 2.5 लाख (तीन किस्त में)लाभुकों के खाते में भेजा : एक-एक लाख रुपये पहली किस्त
लाभुकों के खाते में भेजना बाकी: एक-एक लाख रुपये दूसरी किस्तलाभुकों के खाते में भेजना बाकी : 50-50 हजार रुपये तीसरी व अंतिम किस्त
548 लाभुकों को मिला है : 54.81 करोड़ रुपये पहली किस्त हेडक्वार्टर ने जतायी कड़ी आपत्तिलगभग नौ साल पहले भी नगर निगम सहित नवगछिया व सुलतानगंज नगर परिषद एवं कहलगांव नगर पंचायत के लिए 5662 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की इकाइयां स्वीकृत की गयी थी, जिसमें सिर्फ 4284 घर ही बन सका है. अभी भी 1378 घर अर्धनिर्मित है. इसको रूफ स्तर तक पूरा करने के लिए कई बार निर्देश दिया गया, लेकिन निगम प्रशासन से लेकर नगर परिषद व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को फर्क नहीं पड़ा. इस पर कड़ी आपत्ति जतायी है.
कब-कब मिला निर्देश ?09 मई, 2025
22 अप्रैल, 202527 जनवरी, 2026
जानें, 9 साल पहले के प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) का हालभागलपुर नगर निगम :
टारगेट: 1161पूर्ण: 1035
अर्धनिर्मित : 126नवगछिया नगर परिषद :
टारगेट: 2063पूर्ण: 1454
अर्धनिर्मित : 609
सुलतानगंज नगर परिषद :
टारगेट: 1720पूर्ण: 1248
अर्धनिर्मित : 472
कहलगांव नगर पंचायत : टारगेट: 718पूर्ण: 547
अर्धनिर्मित : 171
काेट
जिन लाभुकों का घर बनना शुरू नहीं हुआ है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर नोटिस भेजी जायेगी. घर निर्माण शुरू नहीं होने के पीछे कई कारण है. कुछ लाभुक घर से बाहर है. ठंड का मौसम रहने से पुराने घर तोड़ना मुश्किल हो गया था. कई प्रवासी मजदूर बाहर होने के कारण लौट नहीं सके. अब अंतिम अल्टीमेटम देकर सभी से घर का निर्माण शुरू कराया जायेगा.
पप्पू हरि, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रभारीनगर निगम, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




