पांच जोड़ी ट्रेनें मार्च तक रद्द, रेलवे ने वजह बतायी ''फाॅग''

Updated at : 23 Feb 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
पांच जोड़ी ट्रेनें मार्च तक रद्द, रेलवे ने वजह बतायी ''फाॅग''

भागलपुर : कोहरा बता रेलवे ने फरक्का समेत भागलपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली पांच जोड़ी रद्द ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है. यानी, फरक्का, मालदा-नयी दिल्ली, सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस मार्च तक रद्द रहेगी. वहीं, गरीब रथ हर सप्ताह दोनों ओर से एक-एक ट्रिप नहीं चलेगी. इसके मद्देनजर पूर्व रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर […]

विज्ञापन

भागलपुर : कोहरा बता रेलवे ने फरक्का समेत भागलपुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली पांच जोड़ी रद्द ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है. यानी, फरक्का, मालदा-नयी दिल्ली, सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस मार्च तक रद्द रहेगी. वहीं, गरीब रथ हर सप्ताह दोनों ओर से एक-एक ट्रिप नहीं चलेगी. इसके मद्देनजर पूर्व रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ट्रेन रद्द होने से भागलपुर के अलावा मुंगेर और लखीसराय जिले के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी.

कोहरे को लेकर मालदा से नयी दिल्ली जाने वाली 14003 अप मालदा-नयी दिल्ली एक्सप्रेस, 14004 नयी दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस, 13119 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 13120 आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस, 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, 13413 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, 13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, 13414 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस फरवरी तक रद्द थी. इधर, किऊल में शुरू हो रहे आरआरआइ और अन्य वजह से रेलवे ने इन गाड़ियों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है.
गरीब रथ अब हर गुरुवार को नहीं चलेगी : 22405 गरीब रथ एक्सप्रेस के रद्द की भी अवधि बढ़ायी है. सात से 28 मार्च तक हर गुरुवार को नहीं चलेगी. डाउन मार्ग में 22406 गरीब रथ आनंद विहार टर्मिनल से चार मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को नहीं चलेगी.
दूसरी बार बढ़ायी गयी रद्द ट्रेनों की अवधि : अभी तक यह दूसरी बार है, जो दिल्ली जाने वाली रद्द ट्रेनें की अवधि बढ़ायी गयी है. पहले अप पहले फरक्का को 15 से 31 जनवरी तक, डाउन फरक्का को 17 जनवरी से 02 फरवरी तक, मालदा-नयी दिल्ली न्यू फरक्का को 21 दिसंबर से एक फरवरी तक अप और डाउन में रद्द की गयी.
इसके अलावा गरीब रथ को 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक रद्द की गयी थी. इससे पहले ही दिल्ली-सियालदह अपर इंडिया एक्सप्रेस रद्द चल रही थी. इस बीच 25 जनवरी को ही रद्द ट्रेनों की अवधि में विस्तार से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया गया. अभी फिर से ट्रेनों के रद्द की अवधि बढ़ा दी गयी है.
भागलपुर के अलावा मुंगेर व लखीसराय के यात्रियों की परेशानी बढ़ी
रेलवे को करोड़ों के राजस्व का नुकसान
इस बार के ठंड में कितने दिनों तक धुंध रही यह सब को मालूम है, लेकिन संभावनाओं पर ट्रेन रद्द होती रही. अब भी रद्द ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है, उसकी वजह कोहरे पड़ने की बतायी गयी है. कोहरा ने रेलवे को करोड़ के राजस्व का झटका दिया है.
रद्द ट्रेनों से राजस्व नुकसान
13413/13483 फरक्का एक्सप्रेस : 4.26 करोड़ रुपये
13414/13484 फरक्का एक्सप्रेस : 4.36 करोड़ रुपये
22405 गरीब रथ एक्सप्रेस : 1.29 करोड़ रुपये
22406 गरीब रथ एक्सप्रेस : 1.29 कराेड़ रुपये
14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस : 1.43 करोड़ रुपये
14004 न्यू फरक्का एक्सप्रेस : 1.43 करोड़ रुपये
13119 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस : 80.87 लाख रुपये
13120 आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह एक्सप्रेस : 80.87 लाख रुपये
नोट : एक ट्रिप परिचालन और इसके सीट बुकिंग के गणित के आधार पर निकाली गयी राशि है. इसमें कम या ज्यादा भी हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन