भागलपुर व गया की रात लंदन से भी अधिक सर्द रही
Updated at : 29 Dec 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

पटना/भागलपुर : भागलपुर, पटना सहित पूरे बिहार में ठंड कहर बरपा रही है. शनिवार को सर्दी ने तो हद पार कर लिया. भागलपुर का न्यूनतम तापमान लंदन से भी कम दर्ज किया गया. यहां की रात लंदन से भी अधिक सर्द हो गयी. बीबीसी वेदर बुलेटिन के अनुसार शनिवार को लंदन का अधिकतम तापमान नौ […]
विज्ञापन
पटना/भागलपुर : भागलपुर, पटना सहित पूरे बिहार में ठंड कहर बरपा रही है. शनिवार को सर्दी ने तो हद पार कर लिया. भागलपुर का न्यूनतम तापमान लंदन से भी कम दर्ज किया गया. यहां की रात लंदन से भी अधिक सर्द हो गयी.
बीबीसी वेदर बुलेटिन के अनुसार शनिवार को लंदन का अधिकतम तापमान नौ डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गया में शनिवार को पूरे राज्य में सबसे कम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा पटना का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज िकया गया.
भागलपुर में शुक्रवार को सबसे ज्यादा सर्द भरी रात रही और शनिवार को सुबह से ही ठिठुरन भरी ठंड का कहर जारी रहा. 2012 के बाद 28 दिसंबर 2019 को मौसम सबसे ज्यादा सर्द रहा. यहां सात सालों का रिकाॅर्ड टूटा है. बीते साल 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस था.
भागलपुर और आसपास का शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा सबसे ऊंचे स्तर पर 95 प्रतिशत तथा औसतन 12.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुवा हवा चली.
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आगे मौसम अभी और सर्द होने वाला है. पटना, गया से लेकर कई शहर सुबह शाम अत्यधिक घने कुहरे की चपेट में रहेंगे. दोपहर में हल्की धूप से राहत मिल सकती है. वहीं एक से दो जनवरी को राज्य के कई शहरों में हल्की बारिश की आशंका है. फिर न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है.
पटना, गया, मुजफ्फरपुर में सीवियर कोल्ड-डे
पटना में अधिकतम तापमान में सात डिग्री गिरावट के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट के साथ पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया में अधिकतम तापमान में दस डिग्री की गिरावट के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की गिरावट के साथ 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की गिरावट के साथ 15.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के साथ पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना, गया, मुजफ्फरपुर के अलावा पूर्णिया, सुपौल में भी सीवियर कोल्ड-डे वाली स्थिति रही.
न्यूनतम तापमान
लंदन 6°
भागलपुर 3.8°
श्रीनगर 5.8°
गया 3.2°
जिले के सभी स्कूल दो जनवरी तक बंद
ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, यात्री परेशान
भागलपुर में टूटा सात वर्षो का िरकॉर्ड
उत्तर भारत ठिठुरा, पारा @-200 तक
दिसंबर के नाम आठ कोल्ड डे दर्ज
आठ कोल्ड डे और सात सीवियर कोल्ड डे दिसंबर के नाम रेकॉर्ड हो चुके हैं. कोल्ड डे तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम -से -कम 4.5 डिग्री कम हो जाये. दूसरा सीवियर कोल्ड डे वह होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




