पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी

Updated at : 18 Dec 2019 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी

सबौर : पछुआ हवा चलने से मंगलवार को अचानक ठंड में वृद्धि हो गयी. आकाश में बादल भी छाये रहे. अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान बताया जा रहा है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी 18 से 22 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान में बताया गया […]

विज्ञापन

सबौर : पछुआ हवा चलने से मंगलवार को अचानक ठंड में वृद्धि हो गयी. आकाश में बादल भी छाये रहे. अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान बताया जा रहा है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र द्वारा जारी 18 से 22 दिसंबर के लिए मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि 21 एवं 22 दिसंबर को आकाश में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान दक्षिणी पश्चिमी हवा 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है.

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. ठंड में बढ़ेगी और कोहरा भी रह सकता है. कनकनी भरी ठंड से बच कर रहने की जरूरत है. मवेशियों को भी ठंड से बचाएं. मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. हवा की गति 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन