इसी माह 51 जगहों पर लगेगा सोलर सिस्टम

Updated at : 12 Dec 2019 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
इसी माह 51 जगहों पर लगेगा सोलर सिस्टम

भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना का पहला का काम इसी महीने से शुरू हो जायेगा. सोलर सिस्टम का सामान 20 दिसंबर से आना शुरू हो जायेगा. इस योजना का काम स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ब्रेडा को आवंटित कर दिया है. सरकार के आदेशानुसार के साथ इएमयू साइन हुआ है. ब्रेडा ने दिल्ली की आरएनजी ग्रीन […]

विज्ञापन

भागलपुर : स्मार्ट सिटी योजना का पहला का काम इसी महीने से शुरू हो जायेगा. सोलर सिस्टम का सामान 20 दिसंबर से आना शुरू हो जायेगा. इस योजना का काम स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ब्रेडा को आवंटित कर दिया है. सरकार के आदेशानुसार के साथ इएमयू साइन हुआ है. ब्रेडा ने दिल्ली की आरएनजी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड व हैदराबाद की कंपनी नोभस ग्रीन एनर्जी सिस्टम को काम के लिए रखा है.

दोनों कंपनी द्वारा सर्वे का काम हो गया है. सोलर सिस्टम के लिए दोनों कंपनी द्वारा 20 दिसंबर तक सामान भागलपुर लाया जायेगा. दिसंबर के अंत तक चयनित किसी एक भवन में इस पर काम शुरू हो जायेगा.

20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. इस योजना के लिए 51 जगहों को चिन्हित किया गया है. इसके लिए सर्वे का काम भी हो गया है. पहले फेज में 10 सरकारी भवनों पर यह काम होगा. पहले फेज में बनने वाले सरकारी भवनों में से दो भवन रजिस्ट्री कार्यालय और जेएलएनएमसीएच में इस काम की शुरुआत की जायेगी. दोनों कंपनी ने दोनों भवनों पर होने वाले काम के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड को डीपीआर जमा भी कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन