विस समिति को सुविधा व सहयोग करने का डीटीओ को मिला निर्देश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सरकार के उपसचिव(परिवहन विभाग) से जिला परिवहन विभाग को निर्देश मिला है कि वह बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सदस्यों को भागलपुर दौरे के दौरान समुचित सुविधा एवं सहयोग करें. इस संबंध में जारी नाेटिफिकेशन जिला परिवहन पदाधिकारी के ऑफिस को मिल गया है. दरअसल, विधानसभा की आंतरिक […]
विज्ञापन
भागलपुर : सरकार के उपसचिव(परिवहन विभाग) से जिला परिवहन विभाग को निर्देश मिला है कि वह बिहार विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सदस्यों को भागलपुर दौरे के दौरान समुचित सुविधा एवं सहयोग करें. इस संबंध में जारी नाेटिफिकेशन जिला परिवहन पदाधिकारी के ऑफिस को मिल गया है.
दरअसल, विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सदस्यों का स्थल अध्ययन यात्रा बुधवार से पटना से शुरू होगा. इस क्रम में वह बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर होते हुए 14 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे परिसदन, भागलपुर पहुंचेंगे.
वहीं, शाम चार बजे जिलाधिकारी व उप विकास आयुक्त एवं समिति से संबंधित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं स्थल अध्ययन करना सुनिश्चित हुआ है. भागलपुर में ही रात्रि विश्राम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










