ePaper

टीएमबीयू के रजिस्ट्रार को खतरा, मांगी सुरक्षा

Updated at : 16 Nov 2019 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
टीएमबीयू के रजिस्ट्रार को खतरा, मांगी सुरक्षा

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह को किसी बात का खतरा है. उन्होंने डीआइजी से सुरक्षा की मांग की है. इसे लेकर डीआइजी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपें. रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जायेगा कि रजिस्ट्रार को किस स्तर […]

विज्ञापन

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह को किसी बात का खतरा है. उन्होंने डीआइजी से सुरक्षा की मांग की है. इसे लेकर डीआइजी ने विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपें.

रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जायेगा कि रजिस्ट्रार को किस स्तर की सुरक्षा मुहैया कराया जाये. इस संदर्भ में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बताया कि रजिस्ट्रार ने डीआइजी से सुरक्षा की मांग की है. उन्हें जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश डीआइजी ने दिया है और जांच की जा रही है. जल्द जांच रिपोर्ट सौंप दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन