ePaper

मॉब लिंचिंग : 35 वर्षीय युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 20 Oct 2019 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग : 35 वर्षीय युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चकफतमा व मनमोधाचक के समीप माॅब लिंचिंग कर एक 35 वर्षीय मजदूर युवक की हत्या कर दी गयी और शव को नदी किनारे छोड़ दिया गया. मृत युवक मो. अफसार लोदीपुर थाना क्षेत्र के मीरनचक गांव का रहने वाला था. फिलहाल वह बांका के मसूरिया […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चकफतमा व मनमोधाचक के समीप माॅब लिंचिंग कर एक 35 वर्षीय मजदूर युवक की हत्या कर दी गयी और शव को नदी किनारे छोड़ दिया गया. मृत युवक मो. अफसार लोदीपुर थाना क्षेत्र के मीरनचक गांव का रहने वाला था. फिलहाल वह बांका के मसूरिया गांव स्थित अपने ससुराल में पत्नी व बच्चे के साथ रहता था. कभी कभार वह घर आता था.

शनिवार की शाम को वह घर ही जा रहा था कि चकफतमा के समीप वहां मौजूद भीड़ ने उसे संदिग्ध मानते हुए पीट पीटकर हत्या कर दी. बताया गया कि उसके साथ दो अन्य व्यक्ति भी साथ चल रहे थे. लेकिन, उन दोनों किसी तरह भीड़ के चंगुल से भागकर अपनी जान बचायी. हालांकि, अफसार भीड़ से नहीं बच सका और लोगों ने खदेड़ कर लाठी, राॅड से पीट कर हत्या कर दी. जब मीरनचक के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो लोग उसे देखने पहुंचे और उसकी पहचान कर जगदीशपुर पुलिस को सूचित किया.

सूचना मिलने के जगदीशपुर व लोदीपुर पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची. घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी एसके सरोज व डीएसपी लाॅ इन ऑर्डर नेसार अहमद साह भी पहुंचे और मामले की छानबीन की. देर रात तक पुलिस जांच में जुटी थी और शव को वहां से उठाया नहीं गया था. पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी थी.

घटना को लेकर आक्रोश
माॅब लिंचिंग कर युवक की हत्या किये जाने के बाद मीरनचक गांव के लोगों में घटना के प्रति काफी रोष है. ग्रामीणों का कहना था कि मीरनचक चकफतमा और मनमोधाचक गांव अगल बगल मे ही है. भीड़ जब हमला कर रही थी तो उसे कैसे नहीं पहचान पाया. अफसार को तीन बेटी है और सभी ससुराल में ही रहते हैं. गांव में मां और तीन बहन रहती है. छोटा भाई मुंबई में काम करता है. समय मिलने पर वह अपने घर आता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन