सभी पंचायतों में अप्रैल तक 12वीं की पढ़ाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति सरकार कटिबद्ध है. 20 अप्रैल से पहले सभी पंचायतों में 12वीं की पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. इसके लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण अंतिम चरण में है. अब तक छह हजार विद्यालयों का निर्माण हो चुका है. यहां नौंवी में प्रवेश […]
विज्ञापन
भागलपुर : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के प्रति सरकार कटिबद्ध है. 20 अप्रैल से पहले सभी पंचायतों में 12वीं की पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी. इसके लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण अंतिम चरण में है. अब तक छह हजार विद्यालयों का निर्माण हो चुका है. यहां नौंवी में प्रवेश लेकर 12वीं तक की शिक्षा ली जा सकेगी. शुक्रवार को सीएम भागलपुर के सबौर, बांका के बेलहर व सहरसा के सिमरी में चुनाव सभाओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बांका उन्नयन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बांका उन्नयन आज देश-विदेश में छाया हुआ है.
इमरजेंसी के समय भागलपुर सेंट्रल जेल में रहे थे : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भागलपुर से उनका विशेष संबंध रहा है. इमरजेंसी के समय अंत में भागलपुर सेंट्रल जेल में रहे थे. इस तरह मेरा रिश्ता भावनात्मक है. पिछले दिनों आयी बाढ़ पर सीएम ने कहा, अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी पीड़ित परिवार हैं, उन्हें दीपावली तक सहुलियत पहुुंचा दें. जिनका घर बर्बाद हो गया, उसके अलावा मदद करेंगे. सात निश्चय पर काम का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि कई योजना को पूरा कर दिया है. हर इच्छुक परिवार को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य वर्ष 2018 के दिसंबर तक था, जो अक्तूबर में दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










