काम की गति चिंताजनक, सुधार करें, शनिवार को फिर से समीक्षा

Updated at : 07 Aug 2019 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
काम की गति चिंताजनक, सुधार करें, शनिवार को फिर से समीक्षा

भागलपुर व मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट सबसे सुस्त भागलपुर/पटना :नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को राज्य के चारों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी स्मार्ट सिटी शहरों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया कि वह कोई भी प्रोजेक्ट उस शहर के पूरे क्षेत्र की भावी जरूरतों […]

विज्ञापन

भागलपुर व मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट सबसे सुस्त

भागलपुर/पटना :नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को राज्य के चारों स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की. उन्होंने सभी स्मार्ट सिटी शहरों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया कि वह कोई भी प्रोजेक्ट उस शहर के पूरे क्षेत्र की भावी जरूरतों को देखकर तैयार करें. इससे आगे चलकर होनेवाले विकास कार्यों में परेशानी नहीं हो. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चाहे वह ड्रेनेज का सिस्टम हो, सीवरेज का सिस्टम हो या जलापूर्ति की योजना है. इनका डीपीआर व्यापक रूप से तैयार किया जाये जिससे बाद में शहर के विस्तार में कोई बाधा नहीं आवें.
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के समक्ष चारों स्मार्ट सिटी शहरों का प्रेजेंटेशन दिखाया गया. राज्य में सबसे पहला स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त करनेवाले भागलपुर शहर के प्रोजेक्ट की स्थिति सबसे सुस्त है. इस पर मंत्री ने असंतोष जताया. इसी प्रकार मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम भी धीमी गति से चल रहा है. भागलपुर स्मार्ट सिटी शहर में अभी तक डीपीआर ही तैयार हो रहा है. मंत्री का कहना था कि अभी तक भागलपुर में सभी कार्यों का टेंडर का काम पूरा हो जाना चाहिए था.
सबसे पहले स्मार्ट सिटी की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों को अगले शनिवार को जाकर फिर से समीक्षा करने का निर्देश दिया. भागलपुर को निर्देश दिया गया कि वह अपने कार्यों का पूरा प्रेजेंटेशन तैयार रखे जिसका शनिवार को समीक्षा की जायेगी. नगर विकास मंत्री ने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी की खुद समीक्षा अगले शनिवार को करने का निर्देश दिया.
उन्होंने पटना स्मार्ट सिटी और बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम भागलपुर व मुजफ्फरपुर की तुलना में संतोषजनक पाया. समीक्षा के बाद सभी स्मार्ट सिटी शहरों के प्रबंध निदेशकों और कंसल्टेंट को काम में तेजी लाने और समय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट को पूरा करने की हिदायत दी. समीक्षा बैठक में विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद व विशेष सचिव संजय दयाल सहित सभी शहरों के एमडी और कंसल्टेंट मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन