ePaper

भागलपुर : देह व्यापार में शामिल टिंकू मंडल गिरफ्तार

Updated at : 30 Jul 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर : देह व्यापार में शामिल टिंकू मंडल गिरफ्तार

पूर्णिया/भागलपुर : देह व्यापार में शामिल टिंकू मंडल उर्फ टुनटन मंडल को अकबरपुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों ने बताया कि टिंकू पिछले कई सालों से इस धंधे में शामिल था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में भागलपुर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ. छापेमारी के […]

विज्ञापन

पूर्णिया/भागलपुर : देह व्यापार में शामिल टिंकू मंडल उर्फ टुनटन मंडल को अकबरपुर ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों ने बताया कि टिंकू पिछले कई सालों से इस धंधे में शामिल था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में भागलपुर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूर्णिया जिले के एक ही गांव की दो लड़की बरामद की थी. इस धंधे का मास्टर माइंड मिथिलेश मंडल अब भी फरार है़ वहीं, पुलिस के समक्ष पहुंची पूर्णिया से अपहृत दूसरी लड़की ने और भी ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा किया है. लड़कियों को लाने वाले दलालों को मिथिलेश 30 हजार रुपये प्रति लड़की के हिसाब से देता था. लड़कियों को खरीदने के बाद सबसे पहले मिथिलेश खुद उसकी अस्मत लूटता था. उसके बाद वह पहले वीआइपी ग्राहकों को बुलाता था, जब लड़कियां पुरानी हो जाती थीं, तो उन्हें ऑर्केस्ट्रा और अन्य अश्लील कार्यक्रमों के लिए बाहर भेजता था. इसमें गुड़िया मिथिलेश का सहयोग करती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन