दो अगस्त से 20 सितंबर तक एलटीटी व तिनुसकिया एक्स बदले समय पर चलेगी

भागलपुर : झाझा-पटना सेक्शन के मोकामा-बढ़हिया के बीच ब्रिज के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेना सुनिश्चित किया गया है. इस कारणवश भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस एवं डिब्रूगढ़-देहली ब्रह्मपुत्र मेल (ट्रेन संख्या-14055)अलग-अलग आठ दिनों तक बदले हुए समय पर चलेगी. एलटीटी एक्सप्रेस भागलपुर से दो अगस्त से 20 सितंबर के बीच हर शुक्रवार (02, […]
भागलपुर : झाझा-पटना सेक्शन के मोकामा-बढ़हिया के बीच ब्रिज के चौड़ीकरण कार्य को लेकर ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लेना सुनिश्चित किया गया है. इस कारणवश भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस एवं डिब्रूगढ़-देहली ब्रह्मपुत्र मेल (ट्रेन संख्या-14055)अलग-अलग आठ दिनों तक बदले हुए समय पर चलेगी.
एलटीटी एक्सप्रेस भागलपुर से दो अगस्त से 20 सितंबर के बीच हर शुक्रवार (02, 9, 16, 23 व 30 अगस्त एवं 06, 13 व 20 सितंबर) को दोपहर 11 बजे खुला करेगी. जबकि, इसके रवाना होने का समय सुबह नौ बजे निर्धारित है. वहीं, उक्त दिन व तारीख में ब्रह्मपुत्र मेल भी डिब्रूगढ़ से रात 1.45 बजे के करीब खुला करेगी. दो घंटे खुलने में देरी के कारण यह ट्रेन भागलपुर भी सुबह 9.28 बजे के बाद ही पहुंचा करेगी. इस ट्रेन के डिब्रूगढ़ से खुलने का समय रात 11.45 बजे निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










