पैसे लेकर भी शौचालय नहीं बनानेवाले 150 लाभुकों को निगम आज भेजेगा नोटिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले 150 लाभुकों को नगर निगम नोटिस भेजेगा. नोटिस भेजने के एक सप्ताह बाद भी लाभुकों ने शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया, तो निगम की ओर से दोबारा नोटिस भेजा जायेगा और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. साथ ही इसकी जानकारी संबंधित […]
विज्ञापन
भागलपुर : व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वाले 150 लाभुकों को नगर निगम नोटिस भेजेगा. नोटिस भेजने के एक सप्ताह बाद भी लाभुकों ने शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया, तो निगम की ओर से दोबारा नोटिस भेजा जायेगा और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
साथ ही इसकी जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को भी भेजा जायेगा. निगम ने अधूरे पड़े शौचालय निर्माण कार्य की जांच के लिए पांच टीम बनायी थी. टीम ने 51 वार्डों के सर्वे में पाया कि 600 से ज्यादा लाभुकों ने शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है. निगम बचे हुए ऐसे लाभुकों को दो दिनों के अंदर नोटिस भेजेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










