एक जुलाई से धनबाद के रास्ते जायेगी वनांचल

भागलपुर : रांची-भागलपुर के बीच चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस एक जुलाई से पुराने रूट धनबाद होकर चलेगी. इस ट्रेन को 24 कोच के साथ चलाया जायेगा. अभी 14 कोच के साथ चल रही है. रेलवे यात्रियों की मांग और रोजाना होनेवाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है. चंद्रपुरा […]
भागलपुर : रांची-भागलपुर के बीच चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस एक जुलाई से पुराने रूट धनबाद होकर चलेगी. इस ट्रेन को 24 कोच के साथ चलाया जायेगा. अभी 14 कोच के साथ चल रही है. रेलवे यात्रियों की मांग और रोजाना होनेवाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है. चंद्रपुरा रूट बंद होने से 15 जून 2017 से ट्रेन को आसनसोल से रूट बदलकर वाया भोजूडीह से चलाया जा रहा है. चंद्रपुरा रूट पर परिचालन शुरू हो गया है. इससे वनांचल एक्सप्रेस को वापस पुराने रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है.
यात्रियों को मिलेगी राहत: वनांचल एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने और पुराने रूट पर चलाने के इस फैसले से केवल रांची ही नहीं, बल्कि बोकारो, धनबाद और आसपास के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी. अभी कम कोच होने से सफर करने वालों को परेशानी हो रही है. सबसे ज्यादा परेशानी जेनरल डिब्बों के यात्रियों को हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










