भागलपुर : छात्र को कुचलकर दुकान में घुसी कार, भीड़ ने कार सवारों को पीटा, तोड़फोड़ व हंगामा

भागलपुर : बबरगंज थाने के कमलनगर कॉलोनी मोड़ पर रविवार को एक अनियंत्रित कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक युवक को कुचलती कार पास की एक दुकान में जा घुसी. जबकि, दूसरा युवक कार की टक्कर से दूर जा गिरा. घटनास्थल पर मौजूद अन्य छात्रों […]
भागलपुर : बबरगंज थाने के कमलनगर कॉलोनी मोड़ पर रविवार को एक अनियंत्रित कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि एक युवक को कुचलती कार पास की एक दुकान में जा घुसी.
जबकि, दूसरा युवक कार की टक्कर से दूर जा गिरा. घटनास्थल पर मौजूद अन्य छात्रों ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत करार दिया. घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है. मृत दीपक बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म थाने के बड़का ढकाइची गांव निवासी मुन्ना सिंह का बड़ा बेटा था.
जबकि, हादसे में घायल प्रकाश कुमार औरंगाबाद का रहने वाला है. दोनों पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने रविवार की सुबह ही भागलपुर पहुंचे थे. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया. दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी का लोगों ने पहले शीशा तोड़ा, फिर कार को बीच सड़क पर ही खिलौने की तरह पलट दिया.
इस दौरान लोगों ने कार में आग में लगाने की भी काेशिश की. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार चालक सिकंदरपुर निवासी आशीष कुमार, कार सवार रजौन के टेकानी निवासी आलोक कुमार को हिरासत में ले लिया और कार को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




