ट्रेनें हुईं कम, यात्री बेदम, राहत के लिए अतिरिक्त बोगी नहीं जोड़ रहा रेलवे
Updated at : 10 Jun 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : रेलवे ऐसे समय में आरआरआइ का काम करा रहा, जब पहले से ही गर्मी की छुट्टी ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ चल रही है. दानापुर में आरआरआइ वर्क के साइड इफैक्ट से रिजर्वेशन कोच का हाल भी जनरल जैसा हो गया है. वहीं, स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री भटकने काे […]
विज्ञापन
भागलपुर : रेलवे ऐसे समय में आरआरआइ का काम करा रहा, जब पहले से ही गर्मी की छुट्टी ने ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ चल रही है. दानापुर में आरआरआइ वर्क के साइड इफैक्ट से रिजर्वेशन कोच का हाल भी जनरल जैसा हो गया है. वहीं, स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री भटकने काे मजबूर हैं.
इतना ही नहीं, इन दिनों ट्रेनों के टाइम-टेबुल का भी कोई ठिकाना नहीं रह गया है. बावजूद, इसके ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां नहीं जोड़ी जा रहीं और न ही कोई स्पेशल ट्रेन जैसा कोई विकल्प ही रेलवे की ओर से दिया जा रहा.
आज से साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी रहेगी 19 तक रद्द : साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी सोमवार से 19 जून तक रद्द रहेगी. एेसे इस ट्रेन को रविवार रद्द कर दिया गया है, लेकिन यह ट्रेन चलती नहीं है. इस वजह से यह ट्रेन अप-डाउन में सोमवार से रद्द रहेगी.
विक्रमशिला के बाद फरक्का आने तक यात्रियों को पटना के लिए ट्रेन नहीं : रविवार को विक्रमशिला के बाद फरक्का आने तक यात्रियों को पटना के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली. जो कोई उम्मीद लगा कर स्टेशन पहुंचे, उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. जिन्हें जाना बेहद ही जरूरी था, उन्होंने टुकड़ों में यात्रा पूरी की.
विक्रमशिला के बाद यात्रियों को जनसेवा एक्सप्रेस पकड़ कर पहले किऊल तक जाना पड़ा. फिर वहां ट्रेन बदलकर पटना पहुंचे. दरअसल, आम दिनों की अपेक्षा संडे को ट्रेनें कम चलती हैं. रेलवे का मानना है कि संडे के कारण यात्री कम चलते हैं.
आज से रूट बदलकर चलेगी सूरत एक्सप्रेस : भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस सोमवार से रूट बदल कर चलेेगी. यह पटना-गया-दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते जायेगी और आयेगी. भागलपुर से चलने वाली 17 जून तक एवं सूरत से आने वाली 18 जून तक इस व्यवस्था के तहत चलेगी.
विक्रमशिला सहित लंबी दूरी की ट्रेनें लेट
भागलपुर. दानापुर में आरआरआइ वर्क के कारण रविवार को विक्रमशिला सहित लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें देरी से भागलपुर पहुंचीं. विक्रमशिला एक्सप्रेस करीब 7.14 घंटे देरी से शाम 7.39 बजे पहुंची, जबकि अजमेर एक्सप्रेस भी शाम 5.45 बजे के बदले रात करीब 9.13 बजे आयी. सूरत एक्सप्रेस रात 10 बजे तक जमालपुर ही पहुंच सकी, जबकि इसके भागलपुर पहुंचने का समय शाम सात बजे निर्धारित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




