ePaper

समय बदलकर चलेगी दादर व सूरत सहित भागलपुर से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें

Updated at : 04 Apr 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
समय बदलकर चलेगी दादर व सूरत सहित भागलपुर से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनें

भगालपुर : दानापुर रेल मंडल में अथमलगोला के पास थर्ड लाइन के विस्तारीकरण के तहत नन इंटरलॉकिंग का काम होगा. इसके मद्देनजर भागलपुर से खुलने व गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया. बदले हुए समय पर ही ट्रेनें रवाना होगी. इससे संबंधित बुधवार को नोटिफिकेशन जारी हुआ है. 12335 अप लोकमान्य […]

विज्ञापन

भगालपुर : दानापुर रेल मंडल में अथमलगोला के पास थर्ड लाइन के विस्तारीकरण के तहत नन इंटरलॉकिंग का काम होगा. इसके मद्देनजर भागलपुर से खुलने व गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया. बदले हुए समय पर ही ट्रेनें रवाना होगी.

इससे संबंधित बुधवार को नोटिफिकेशन जारी हुआ है. 12335 अप लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सात से 12 अप्रैल तक भागलपुर से दोपहर 11 बजे में खुला करेगी. भागलपुर से सूरत जाने वाले 22948 अप ट्रेन आठ से 18 अप्रैल तक दोपहर 11.25 बजे रवाना होगी. सियालदह-वाराणसी 13133 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस पांच से 17 अप्रैल तक सियालदह से रात 11.15 बजे खुलेगी.

गुवाहटी से लोकमान्य तिलक जाने वाली 15648 अप एक्सप्रेस 16 अप्रैल को गुवाहटी से 4.30 बजे सुबह खुलेगी. इस ट्रेन को बख्तियारपुर-पटना-दानापुर-बक्सर के बीच एक से डेढ़ घंटे तक नियंत्रित कर चलाने का निर्देश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन