भागलपुर : राजद के बुलो का जदयू के अजय से सीधा मुकाबला
Updated at : 30 Mar 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

ललित भागलपुर में दो गंगाेता नेताओं की सीधी टक्कर भागलपुर : भागलपुर लोकसभा सीट पर इस बार दो गंगाेता नेताओं की आपस में सीधी टक्कर हो रही है. एनडीए से जदयू के नाथनगर के विधायक अजय मंडल और महागठबंधन से राजद के मौजूदा सांसद बुलो मंडल आमने-सामने खड़े हैं. दोनों गठबंधनों के रणनीतिकार पारंपरिक आधार […]
विज्ञापन
ललित
भागलपुर में दो गंगाेता नेताओं की सीधी टक्कर
भागलपुर : भागलपुर लोकसभा सीट पर इस बार दो गंगाेता नेताओं की आपस में सीधी टक्कर हो रही है. एनडीए से जदयू के नाथनगर के विधायक अजय मंडल और महागठबंधन से राजद के मौजूदा सांसद बुलो मंडल आमने-सामने खड़े हैं.
दोनों गठबंधनों के रणनीतिकार पारंपरिक आधार वोट को महत्वपूर्ण मान रहे हैं, लेकिन राजनीतिक टीकाकारों के मुताबिक समीकरण इस बार बदला हुआ दिख रहा है. भागलपुर में अतिपिछड़ी जातियों की सबसे मजबूत गंगोता का वोट इस बार बंटने के आसार हैं. पारंपरिक वोट की सेंधमारी दोनों ही दल करने वाला है. दलगत वोटों के बंटने की आशंका भी है. कुछ क्षेत्रों में अन्य छोटे दल व निर्दलीय भी खेल बिगाड़ने की जुगत में हैं. इसके साथ ही नोटा का विकल्प भी इस बार नये सिरे से चुनावी मैदान में ताल ठोकने लगा है.
भागलपुर लोकसभा सीट पर सवर्ण व अल्पसंख्यक वोट निर्णायक माने जाते रहे हैं, लेकिन पिछले चुनावों के दौरान सवर्ण वोटों का प्रतिशत एकबारगी गिरा है. गांव में महिला वोटर आगे रहतीं हैं, लेकिन शहर में महिला वोटरों का प्रतिशत भी कम हुआ है. इस बार भी इन दोनों बड़े घटकों को साधने की चुनौती सभी दलों के सिर पर है. इस सब को देखते हुए कहा जा रहा है कि सवर्ण, महिला व अल्पसंख्यक वोटों की गोलबंदी ही किसी भी प्रत्याशी की राह आसान करेगी.
छह विस क्षेत्र
भागलपुर लोकसभा में छह विधानसभा सीटें हैं. इनमें गोपालपुर, बिहपुर, भागलपुर, कहलगांव, पीरपैंती व नाथनगर विधानसभा. इन छह विधानसभाओं में गोपालपुर व नाथनगर में जदयू विधायक हैं, वहीं भागलपुर और कहलगांव विधानसभा में कांगेस के विधायक हैं.
भागलपुर लाेकसभा सीट से कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. बिहार के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के भागवत झा आजाद भागलपुर लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन इस क्षेत्र के सांसद रह चुके हैं.
वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले वर्ष 2014 के लाेकसभा चुनाव में 12% अधिक महिलाओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया. वहीं पुरुषों का वोट प्रतिशत 8.55% ही अधिक हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




