भागलपुर : बीएसएनएल का आया फोर-जी सिम मार्च से मिलेगी ग्राहकों को सेवा
Updated at : 27 Feb 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीएसएनएल ने तय कर लिया है कि वह भी बाकी टेलीकॉम कंपनियों की तरह अपने ग्राहकों को भागलपुर में हाई स्पीड 4-जी सेवा मार्च से ही उपलब्ध करायेगी. इसके मद्देजनर बीएचएनएल ने ग्राहकों के लिए 4-जी सिम मांगा लिया है. हालांकि, यह मार्च से ग्राहकों को मिलेगा. इधर, […]
विज्ञापन
भागलपुर : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बीएसएनएल ने तय कर लिया है कि वह भी बाकी टेलीकॉम कंपनियों की तरह अपने ग्राहकों को भागलपुर में हाई स्पीड 4-जी सेवा मार्च से ही उपलब्ध करायेगी. इसके मद्देजनर बीएचएनएल ने ग्राहकों के लिए 4-जी सिम मांगा लिया है. हालांकि, यह मार्च से ग्राहकों को मिलेगा. इधर, पहले चरण में भागलपुर सेंट्रल सहित कहलगांव, बांका व अमरपुर बाजार में करीब 17 बीटीएस (मोबाइल टावर) से फोर-जी नेटवर्क उपलब्ध कराने की योजना है.
इसके बाद इसका क्षेत्र विस्तार करेगा. फोर-जी नेटवर्क से संबंधित उपकरण पहले ही आ चुका है, केवल इसका स्टॉलेशन होगा. इधर, फोर-जी नेटवर्क की सेवा शुरू होने से बीएसएनएल इंटरनेट में धीमी गति से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. बीएसएनएल के इस कदम से प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है.
फोर-जी सिम की कीमत 20 रुपये, मुफ्त में होगा सिम अपग्रेड : बीएसएनएल ने फोर-जी सिम मंगा लिया है, जिसकी कीमत 20 रुपये है. थ्री-जी सिम को फोर-जी सिम में अपग्रेड या स्वैप नि:शुल्क करेगा. मगर, यह अपग्रेड या स्वैपिंग कोई भी मार्च में करा सकेंगे.
पहले चरण में 17 बीटीएस (मोबाइल टावर) से फोर-जी नेटवर्क उपलब्ध कराने की योजना
भागलपुर, कहलगांव, बांका एवं अमरपुर बाजार में एक साथ शुरू होगी सेवा, फिर आगे क्षेत्र का होगा विस्तार
थ्री-जी सिम को फोर-जी सिम में अपग्रेड व स्वैपिंग चार्ज होगा फ्री
फोर-जी का लाइसेंस मिल गया है. सिम भी आ गया है. ग्राहकों को मार्च से फोर-जी का सिम और नेटवर्क भी मिलनी शुरू हो जायेगी. इससे इंटरनेट के उपभोक्ताओं को अन्य कंपनियों की अपेक्षा काफी अच्छी स्पीड मिलेगी. पहले चरण में 17 जगहों पर फोर-जी नेटवर्क उपलब्ध कराया जायेगा. इसके बाद क्षेत्र का विस्तार होगा.
विवेकानंद तिवारी, पीआरओ, बीएसएनएल, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




