नवगछिया : एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ा लिये 80 हजार

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटेंगा करारी निवासी रूदल रजक के खाते से उचक्के ने 80 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है. उसने स्टेशन के पास आइडीबीआइ बैंक की एटीएम के गार्ड पर उसका एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकालने का आरोप लगाया है. आवेदन […]
नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटेंगा करारी निवासी रूदल रजक के खाते से उचक्के ने 80 हजार रुपये उड़ा लिये. इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है. उसने स्टेशन के पास आइडीबीआइ बैंक की एटीएम के गार्ड पर उसका एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकालने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा है कि आठ फरवरी को उन्होंने स्टेशन के पास एटीएम से दो बार में दस हजार रुपये निकाले थे. उस समय वहां गार्ड के अलावा कोई नहीं था.
मौका पाकर गार्ड ने ही उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उसके खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिये. दस फरवरी की रात सिल्लीगुड़ी के एटीएम से 12:05 बजे पहले 40 हजार और फिर 20-20 हजार रुपये की निकासी की. पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी का न तो फोन आया था और न ही उसने किसी को अपना पिन या ओटीपी नंबर किसी को बताया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




