भागलपुर : 28 दिसंबर तक भागलपुर-पटना रेलखंड पर अस्त-व्यस्त रहेगा ट्रेनों का परिचालन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर रेल डिवीजन में बख्तियारपुर-बाढ़ (एनटीपीसी) के बीच तीसरी लाइन तैयार हो रही है. इसको लेकर एसएसआइ कार्य कराना तय हुआ है. इस कारण से बख्तियारपुर-बाढ़ के बीच रेल ब्लॉक मंगलवार से ही लिया गया है. यह 28 दिसंबर तक रहेगा. रेल ब्लॉक के कारण किऊल-पटना रेलखंड पर ट्रेनों […]
विज्ञापन
भागलपुर : ईस्ट सेंट्रल रेलवे के दानापुर रेल डिवीजन में बख्तियारपुर-बाढ़ (एनटीपीसी) के बीच तीसरी लाइन तैयार हो रही है. इसको लेकर एसएसआइ कार्य कराना तय हुआ है. इस कारण से बख्तियारपुर-बाढ़ के बीच रेल ब्लॉक मंगलवार से ही लिया गया है. यह 28 दिसंबर तक रहेगा. रेल ब्लॉक के कारण किऊल-पटना रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त रहेगा.
इसका असर भागलपुर से खुलने या गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा. ट्रेनें निर्धारित समय से नहीं चल सकेगी. यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. हालांकि, रेलवे की ओर से लंबी दूरी की ट्रेनों के समय में अस्थायी रूप से बदलाव कर दिया है.
भागलपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली दादर एक्सप्रेस 23 से 25 दिसंबर तक तक तय समय से दो घंटे विलंब से खुला करेगी. वहीं, यह ट्रेन 28 दिसंबर को एक घंटे देरी से सुबह 10 बजे खुलेगी. इसका भागलपुर से खुलने का समय सुबह नौ बजे निर्धारित है.
अप सियालदह-वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस 22 से 25 तक तय समय से दो घंटे विलंब से भागलपुर होकर गुजरेगी. इसका भागलपुर से गुजरने का समय सुबह 6.40 बजे समय निर्धारित है. इस तरह से सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस भी तय समय से दो घंटे लेट गुजरेगी.
इसका भागलपुर से गुजरने का समय सुबह 6.40 बजे निर्धारित है. इसके अलावा गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस 25 दिसंबर को ढाई घंटे लेट, भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 23 दिसंबर को 9.25 के बदले 11.25 में खुलेगी. बांका-राजेन्द्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी 24 दिसंबर और 26 दिसंबर को बांका से 7.35 बजे के बदले 9.35 बजे रवाना होगी. वहीं 19 दिसंबर और 27 दिसंबर को किऊल-बाढ़ के बीच अपर इंडिया, सूरत और गुवाहटी एक्सप्रेस को आधा घंटे से लेकर 45 मिनट तक नियंत्रित कर चलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










