फरक्का पुल बंद होने के बाद महाजाम : 36 घंटे से फंसे हैं 50 हजार ट्रक

Updated at : 19 Dec 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
फरक्का पुल बंद होने के बाद महाजाम : 36 घंटे से फंसे हैं 50 हजार ट्रक

भागलपुर : फरक्का पुल बंद होने के बाद बांका के बौंसी से कटिहार के कुरसेला तक सड़कों पर ट्रकों का दबाव अधिक बढ़ गया है. पहले हर दिन 24 हजार ट्रक आते थे, पर अब 52 हजार से अधिक आ रहे. इसके कारण 36 घंटों से 50 हजार से अधिक ट्रकें खड़ी हैं. ट्रक चालकों […]

विज्ञापन
भागलपुर : फरक्का पुल बंद होने के बाद बांका के बौंसी से कटिहार के कुरसेला तक सड़कों पर ट्रकों का दबाव अधिक बढ़ गया है. पहले हर दिन 24 हजार ट्रक आते थे, पर अब 52 हजार से अधिक आ रहे. इसके कारण 36 घंटों से 50 हजार से अधिक ट्रकें खड़ी हैं.
ट्रक चालकों ने बताया कि झारखंड से बांका सीमा में पहुंचने के बाद गाड़ी रेंगने लगती हैं. नो इंट्री टूटने व पुनः नो इंट्री लगने तक बमुश्किल पांच से 10 किलोमीटर तक ही आगे बढ़ सकते हैं. नो इंट्री प्वाइंट पर खड़े ट्रक चालकों ने बताया कि बांका सीमा में प्रवेश करने के बाद जगदीशपुर सीमा तक पहुंचने में चार से पांच दिन लग गये. ट्रकचालक किसी तरह से जगदीशपुर सीमा में प्रवेश कर भागलपुर शहर व विक्रमशिला पुल पार करना चाहते हैं.
4 दिनों में चले 60 किमी
बांका के बौंसी से कटिहार के कुरसेला तक लगी है वाहनों की लंबी कतार
चार दिनों में मात्र 60 किलोमीटर का सफर तय कर पा रहे ड्राइवर
पहले हर दिन आते थे 24 हजार ट्रक, अब आ रहे 52 हजार से अधिक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन