नीतीश कुमार अगर सेकुलर, तो क्यों हैं भाजपा के साथ : गोहिल
Updated at : 24 Nov 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : प्रदेश कांग्रेस की नयी टीम ने शुक्रवार को कहलगांव के शारदा पाठशाला मैदान में आयोजित प्रमंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो विरोधियों पर जम कर निशाना साधा. मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के सुख–दुख में शामिल होने का आह्वान किया तो केंद्र सरकार से […]
विज्ञापन
भागलपुर : प्रदेश कांग्रेस की नयी टीम ने शुक्रवार को कहलगांव के शारदा पाठशाला मैदान में आयोजित प्रमंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो विरोधियों पर जम कर निशाना साधा. मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों के सुख–दुख में शामिल होने का आह्वान किया तो केंद्र सरकार से चार साल में किये गये कार्यों का हिसाब भी मांगा.
प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम नाम का सिर्फ उपयोग किया. अब ये आपस में लड़ाने का काम करेंगे. अपने संबोधन में गोहिल ने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में जो हिस्सेदार हैं, वह दंगे करवाते हैं.
अगर आप सेकुलर हैं तो क्यों उनके साथ रहते हैं. वह जलाते हैं तो आप मरहम लेकर निकलते हैं. अगर सच्चे हैं तो इससे अलग होकर तो देखो. यह पाक नहीं, नापाक अलायंस है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से देश का पीएम राहुल गांधी को बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आयी तो उनकी समस्या को उठायेंगे. विक्रमशिला हो या फिर सिल्क का काम हो, इस मुद्दे को उठायेंगे.
गांधी मैदान में तीन फरवरी को कांग्रेस की रैली, शामिल होंगे राहुल गांधी
मंच से श्री गोहिल ने यह भी घोषणा की कि तीन फरवरी को गांधी मैदान में कांग्रेस की रैली होगी. रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे. प्रमंडलीय सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व मंत्री शकील अहमद, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा.
सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, कार्यकारी अध्यक्ष समीर सिंह, वरीय कांग्रेस नेता विजय शंकर दूबे, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अमिता भूषण, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, भागलपुर जिलाध्यक्ष सज्जाद अली, बांका जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधायक सदानंद सिंह, रामदेव राय, अजीत शर्मा, बिहार कांग्रेस के रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनंद माधव व कार्यकारिणी सदस्य जया मिश्र भी उपस्थित थे.
- कांग्रेस आजादी के लिए लड़ रही थी तो भाजपा की विचारधारा के लोग अंग्रेजों के पिट्ठू बने थे
- अहंकार छोड़ें कार्यकर्ता, हमारे नेता का बनाया स्टेच्यू, पर उनकी विचारधारा भी अपनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




